फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan teacher Nafeesa Attari expresses joy over Pakistan T20 match win against India, gets expelled

राजस्थान: टी20 वर्ल्डकप मैच में पाकिस्तान की जीत पर महिला शिक्षक ने मनाया जश्न, स्कूल ने नौकरी से निकाला

Tue, 26 Oct 2021 08:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 08:55 AM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में निजी स्कूल में काम करने वाली एक महिला शिक्षक को रविवार के टी20 मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan teacher Nafeesa Attari expresses joy over Pakistan T20 match win against India, gets expelled
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में निजी स्कूल में काम करने वाली एक महिला शिक्षक को रविवार के टी20 मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। शिक्षिका नफीसा अटारी राजस्थान के उदयपुर में नीरजा मोदी स्कूल में कार्यरत थीं। उसने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार पर खुशी व्यक्त करते हुए व्हाट्सएप पर एक स्टेटस डाला था।

विज्ञापन


व्हाट्सएप स्टेटस डालकर मनाया जश्न
नफीसा ने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ 'वी वोन' का जिक्र करते हुए खुशी जाहिर की। जब एक अभिभावक ने शिक्षिका से पूछा कि क्या वह पाकिस्तान का समर्थन करती हैं, तो नफीसा ने हां में जवाब दिया। व्हाट्सएप पर शिक्षिका के स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन


भारत को मिली थी हार
बता दें कि रविवार को टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत को पाकिस्तान को हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। यह पाक टीम की किसी भी विश्व कप में भारत पर पहली जीत थी।  पाक टीम ने 13 गेंद रहते मैच जीत लिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने के बाद ही दम लिया। रिजवान 55 गेंदों पर 79 रन और बाबर 52 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed