फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Sahitya Akademi will give outstanding awards for the last three years

Udaipur: राजस्थान साहित्य अकादमी देगी पिछले तीन साल के बकाया पुरस्कार, 30 अप्रैल तक करना होगा आवेदन

Fri, 07 Apr 2023 03:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

हिंदी साहित्य को समर्पित राजस्थान सरकार की स्वायत्तशासी संस्था राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने पिछले तीन साल के बकाया पुरस्कारों के लिए सूचना जारी की है। साहित्यकारों से 30 अप्रैल 2023 तक अकादमी ने 24 विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Sahitya Akademi will give outstanding awards for the last three years
राजस्थान साहित्य अकादमी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान साहित्य अकादमी प्रदेश के साहित्यकारों को 24 अलग-अलग पुरस्कार देने जा रही है। पिछले तीन साल के पेंडिंग पुरस्कार एक साथ समारोह आयोजित कर दिए जाएंगे। अकादमी ने प्रदेश के साहित्यकारों से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन मांगे हैं। साहित्यकार तय फॉर्म में अपनी आवेदन पत्र की एंट्री भिजवा सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से बजट और स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रदेश के साहित्यकारों को पिछले तीन वर्ष के इन पुरस्कारों का लाभ मिल सकेगा। सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21, वर्ष 2021-22 के बकाया पुरस्कारों के लिए साहित्यकार अकादमी की ऑफिशियल वेबसाइट: www.rsaudr.org पर जाकर आवेदन फॉर्म और नियमावली प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर पिछले तीन सालों के पुरस्कार पेंडिंग रहे
अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की साहित्यकारों का वाजिब हक, सहयोग, प्रोत्साहन और बकाया पुरस्कार दिए जाने की यह पहल प्रशंसनीय है। राजस्थान के अकादमिक इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई भी अकादमी बकाया पुरस्कारों को नए सिरे से एंट्री मांगकर पुरस्कार देने की पहल कर रही है।राजस्थान सरकार के साहित्य और कला प्रेमियों में इससे उत्साह है। सहारण ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण पिछले तीन सालों के पुरस्कार पेंडिंग रह गए थे। सरकार ने इन लंबित पुरस्कारों पर स्वीकृति देकर राहत दी है। इससे पहले की सरकारों ने कभी बकाया पुरस्कारों की सुध नहीं ली और वो पुरस्कार उन सरकारों के समय बकाया ही रहे। यह पहला अवसर होगा जब कोई अकादमी बकाया पुरस्कार भी देगी।

साहित्यकार इन पुरस्कारों के लिए भिजवा सकते हैं आवेदन की प्रविष्टियां
राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से 75 हजार रुपये की राशि के सर्वोच्च मीरां पुरस्कार के साथ-साथ प्रदेश के साहित्यकार 21 हजार रुपये के सुधींद्र पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां भिजवा सकते हैं। वहीं, 31 हजार रुपये के बाल साहित्य को समर्पित शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार और 21 हजार रुपये के प्रथम कृति वाले सुमनेश जोशी पुरस्कार के लिए भी प्रविष्टि भिजवाई जा सकती है। अकादमी कार्यालय में प्रविष्ठियां पहुंचने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल  रखी गई है।

24 साहित्यकारों को मिलेगा पुरस्कार और सम्मान
अकादमी के बकाया पुरस्कार की विज्ञप्ति के अनुसार एक साल में 8 पुरस्कार दिए जाते हैं। इस तरह वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 यानी 3 वर्ष के कुल 24 पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से यह स्वीकृति मिलते ही प्रदेश के 24 साहित्यकारों को पुरस्कार मिल सकेगा।


नियमावली और आवेदन प्रपत्र यहां से मिलेंगे
राजस्थान साहित्य अकादमी की वेबसाइट www.rsaudr.org से इन पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रपत्र और नियमावली डाउनलोड की जा सकती है। अकादमी के कार्यालय मीरां भवन, ज्ञान नगर, सेक्टर-4, हिरणमगरी, उदयपुर से भी आवेदन प्रपत्र और नियमावली ली जा सकती है। अकादमी के फेसबुक पेज ‘राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर’ से या फिर फेसबुक पेज पर दिए गए गूगल ड्राइव लिंक से भी नियमावली और फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह मई अंतिम सप्ताह या जून में होगा
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि राज्य सरकार से इन पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि का बजट स्वीकृत हुआ है। अकादमी की ओर से पूर्व में घोषित वर्ष 2022-23 के पुरस्कार समारोह में ही पिछले 3 साल के यह बकाया पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह मई के अंतिम सप्ताह या फिर जून में होने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed