{"_id":"6795c460c620b4f0e70d4852","slug":"rajasthan-cm-hoists-the-flag-at-udaipur-circuit-house-governor-will-take-the-salute-in-the-march-past-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : मुख्यमंत्री ने उदयपुर सर्किट हाउस में किया ध्वजारोहण, राज्यपाल लेंगे मार्चपास्ट की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : मुख्यमंत्री ने उदयपुर सर्किट हाउस में किया ध्वजारोहण, राज्यपाल लेंगे मार्चपास्ट की सलामी
Sun, 26 Jan 2025 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:43 AM IST
सार
प्रदेश के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्किट हाउस में झंडावंदन किया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम में किया जाना है, जहां राज्यपाल तिरंगा फहराकर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस-2025 का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजस्थान में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन उदयपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ध्वजारोहण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
समारोह के दौरान राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) व वर्तमान में राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एस. सेंगाथिर को राज्यपाल की ओर से प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
समारोह में लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाली प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पुलिस घुड़सवारी विंग की ओर से घुड़सवारी शो का आयोजन होगा। इसके अलावा आर्मी और सेंट्रल बैण्ड के साथ दो विद्यालयों की टीमों द्वारा विशेष बैंडवादन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 6 विभागों और 11 जिलों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास को दर्शाएंगी। उदयपुर में दस साल बाद यह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों में खासा उत्साह है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री शनिवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे।