{"_id":"58d398164f1c1bb6681a59ef","slug":"police-shoked-on-the-onion-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के खेत में ये देख दंग रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के खेत में ये देख दंग रह गई पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
उदयपुर की सरू ग्राम पंचायत के गांव झांबूफला में चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तक कि पुलिस जब यहां पहुंची तो किसान की कारगुजारी देखकर दंग रह गई। सरू ग्राम पंचायत के झांबूफला गांव में एक किसान ने अपने प्याज के खेत में अफीम के पौधे भी लगा रखे थे।
मुखबिर की सूचना पर यहां पहुंची पुलिस को मौके से करीब 970 अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। इस पर पुलिस ने किसान रामा मीणा को अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी परसाद थाना पुलिस ने प्रशासन को दे दी है। गौरतलब है कि बिना लाइसेंस के अफीम की खेती नहीं की जा सकती है। इसके लिए बाकायदा नारकोटिक्स विभाग की ओर से किसानों को पट्टे जारी किए जाते हैं। जिसके आधार पर ही किसान अपने खेत में अफीम के पौधे लगा सकता है।