{"_id":"6b03ad30aa533318210d2ca7","slug":"ganja-was-grown-amidst-the-cotton-crop-police-seized-415-kg-of-plants-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त किए 415 किलो पौधे 2. दो करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, खे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त किए 415 किलो पौधे 2. दो करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, खे
Mon, 23 Nov 2026 08:34 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:34 AM IST
सार
उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में पुलिस ने कपास की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती पकड़ी। खेत से 415 किलो गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मांडवा थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में पुलिस ने खेत पर छापेमारी कर दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध गांजे की फसल जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने खेतों से लगभग 415 किलो गांजे के हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए। पुलिस की दबिश के दौरान अवैध रूप से यह खेती करने वाला मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
कपास के पौधों के बीच छिपाई खेती
उदयपुर की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए 'त्रिनेत्र अभियान' चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 'गांजा मुक्त भोमट अभियान' के तहत पुलिस को मांडवा के साड़ी गांव में अवैध गांजे की खेती होने की गुसूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने गांव में पहुंचकर खेतों की तलाशी ली। वहां आरोपी ने कपास की फसल की आड़ में अवैध गांजे की खेती कर रखी थी। आरोपी ने गांजे के पौधों को कपास के पौधों के बीच इस तरह छिपाकर उगाया था ताकि किसी को भी इस अवैध फसल पर शक न हो सके।
विज्ञापन
अलसुबह से देर शाम तक चली कार्रवाई
मांडवा थाना पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई पूरे दिन जारी रही। पुलिस टीम रविवार अलसुबह ही साड़ी गांव पहुंच गई थी और खेतों में घेराबंदी कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। खेतों से गांजे के हरे पौधों को उखाड़ने और उनकी औपचारिक जब्ती की यह कार्रवाई अलसुबह से लेकर देर शाम तक चलती रही। पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 415 किलो अवैध गांजे के हरे पौधे उखाड़कर बरामद किए। बरामद की गई इस अवैध फसल का अनुमानित बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के पहुंचते ही आरोपी रमिया मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने खेत में बिना अनुमति अवैध गांजे की खेती करने के इस मामले में आरोपी रमिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दे रहा है।
