{"_id":"61174f918ebc3edf8b5597ad","slug":"dog-clashed-with-panther-the-struggle-lasted-for-two-minutes-the-panther-bled-ran-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर से भिड़ा कुत्ता: दो मिनट तक चला संघर्ष, पैंथर हुआ लहूलुहान, उल्टे पांव भागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर से भिड़ा कुत्ता: दो मिनट तक चला संघर्ष, पैंथर हुआ लहूलुहान, उल्टे पांव भागा
Sat, 14 Aug 2021 10:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:37 AM IST
सार
उदयपुर के पहाड़ी इलाके में पैंथर व कुत्ते के बीच संघर्ष हुआ। कुत्ते ने साहस दिखाते हुए पैंथर को लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद पैंथर को उल्टे पांव भागना पड़ गया।
विज्ञापन
panther
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंसान हो या जानवर, जब जान पर बन आती है तो कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर उदयपुर से सामने आई है। पहाड़ी इलाके में अपनी जान बचाने के लिए कुत्ता पैंथर से भिड़ गया। दोनों के बीच दो मिनट तक संघर्ष चला। कुत्ते की हिम्मत को देख पैंथर को उल्टे पांव भागना पड़ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्थानीय निवासी मोहन मेघवाल ने बनाया है।
विज्ञापन
कुत्ते ने किया पैंथर को लहूलुहान
स्थानीय निवासी व मकान मालिक मोहन मेघवाल ने बताया कि लखावली में गुरुवार देर रात उनके घर के आगे पैंथर आ गया। उसने बाहर बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर वे बाहर आए तो दोनों के बीच संघर्ष जारी था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच दो मिनट तक जबरदस्त संघर्ष हुआ। कुत्ते ने मुकाबला करते हुए पैंथर का मुंह नोंच लिया था, जिसके बाद पैंथर बिना शिकार ही वापस जंगलों में भाग गया।
विज्ञापन
छह लोगों पर हमला कर चुका है तेंदुआ
स्थानीय निवासियों के अनुसार तेंदुआ अबतक छह लोगों पर हमला कर चुका है। इसमें से कुछ लोग तो बाल-बाल बच गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं डीसीएफ बालाजी करी ने बताया कि विभाग को तेंदुए के हमले की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन