फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three ABVP worker died in Chittorgarh Road Accident

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित होकर कार पलटी, ABVP के तीन कार्यकर्ताओं की मौत, दो घायल

Mon, 26 Dec 2022 11:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 26 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

पांच युवक कार से रविवार रात उदयपुर से लौट रहे थे। ट्रक सामने आने से अचानक ब्रेक लगाने से कार पलट गई। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
three ABVP worker died in Chittorgarh Road Accident
हादसे में कार क्षतिग्रस्त - फोटो : Social Media

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में एक सड़क हादसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पांच एबीवीपी कार्यकर्ता उदयपुर से एक कार से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को हादसा हुआ। कार से पांच युवक रविवार रात उदयुपर से लौट रहे थे, तभी मंगलवाड़ थाना इलाके में कार के सामने एक ट्रक आ गया। अचानक ब्रेक लगाने से कार पलटी खा गई और खाई में जा गिरी। हादसे में गौरव मोहता, रघुनाथ सिंह और सांवरिया सोमानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रामप्रसाद दुधानी और ललित सुथार घायल हो गए। पांचों को अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


सूचना पर मंगलवाड़ थाना पुलिस जिला हॉस्पिटल पहुंची। पांचों युवक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे। हादसे की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मुकेश नाहटा, छात्र संघ अध्यक्ष भरत मेनारिया सहित बड़ी संख्या में शहरवासी जिला अस्पताल पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed