फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temperature in Churu of Rajasthan crosses 50 degree Celsius again

राजस्थान के चुरू में पारा फिर 50 डिग्री सेल्सियस के पार, जनजीवन प्रभावित

Tue, 11 Jun 2019 08:20 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 11 Jun 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Temperature in Churu of Rajasthan crosses 50 degree Celsius again
चुरू रेलवे स्टेशन, राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में लगभग दस दिन से जारी तेज गर्मी और लू थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को राज्य के चुरू में पारा एक बार फिर 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। वहीं दिल्ली के इतिहास में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 48 डिग्री तक जा पहुंचा जो इससे पहले कभी नहीं पहुंचा था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के लोगों को इस गर्मी से अगले चौबीस घंटे में भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को चुरू में दिन का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री, बीकानेर में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.3 डिग्री और जयपुर में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर और अजमेर में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू के साथ प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि एक दो जगह आंधी आ सकती है या बूंदाबांदी हो सकती है। राजस्थान पिछले लगभग दस दिन से तेज गर्मी और लू की मार झेल रहा है। इस गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed