{"_id":"64db562f1aa0b7f184018e14","slug":"state-president-govind-singh-dotasara-hoisted-national-flag-at-rajasthan-congress-office-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने PCC मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, कहा- हर बलिदान के लिए तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने PCC मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, कहा- हर बलिदान के लिए तैयार रहें
Tue, 15 Aug 2023 04:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:10 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि वे देश की एकता को बनाए रखने के लिए किसी भी बलिदान को तैयार रहें, क्योंकि आज देश में समाज को बांटने के लिए नफरत की दीवारें खिंच रहीं हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने फहराया झंडा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डोटासरा ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हमारे महापुरूषों ने अनेक बलिदान दिए। आज के विकसित और स्वर्णिम भारत को बनाने में कांग्रेस के महान नेताओं का योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश को एक रखने और खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी हम सब पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है जिसकी नींव हमारे महान नेताओं ने रखी और हम कांग्रेसजन भाग्यशाली हैं कि हमारे महान नेताओं जिन्होंने देश को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व हम सब को मिला है।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि वे देश की एकता को बनाए रखने के लिए किसी भी बलिदान को तैयार रहें, क्योंकि आज देश में समाज को बांटने के लिए नफरत की दीवारें खिंच रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जो अंग्रेजों ने राज करते हुए बनाया था, भाई को भाई से लड़वाने का कार्य किया जा रहा है, समाज को धर्म, जाति और वर्गों में बांटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस के सिपाहियों का धर्म है कि जिस प्रकार हमारे महान स्वतंत्रता सैनानियों ने समाज में एकता और अखंडता का भाव जगाया। उसका अनुकरण करते हुए बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान में दिए अधिकारों से कोई वंचित ना रहें, इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच के मुताबिक राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश से नफरत मिटाने, जनता के मुद्दे उठाने के लिए जिस प्रकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली, उस संदेश को कर्त्तव्य मानते हुए घर-घर जाकर सामाजिक एकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह 8 बजे जयपुर के बड़ी चौपड़ और 8:30 बजे से कांग्रेस वार रूम पर झंडा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, विधायकगण, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।