फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Young man commits suicide by hanging himself in Abu Road

Sirohi News: आबूरोड में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हाथ पर लिखा 'कुछ समझ नहीं आ रहा'

Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
सार

गुरमीत ने कमरे में फंदा लगाया। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Young man commits suicide by hanging himself in Abu Road
गुरमीत सोलंकी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड शहर पुलिस थाना अंतर्गत जूनीखराड़ी में बीती रात को 23 साल के एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व उसने अपने हाथ पर लिखा 'कुछ समझ नहीं आ रहा और बेवजह के दिमाग में विचार आ रहे है।' घटना की सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थाना के हेडकांस्टेबल देवाराम मीणा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई के बाद शव को उतारकर मोर्चरी ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिना नोटिस मकान तोड़ने और डॉक्टर से बदतमीजी के आरोप में घिरा अजमेर प्रशासन, हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन

आबूरोड शहर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल देवाराम मीणा ने बताया कि जूनीखराड़ी निवासी गुरमीत सोलंकी (23) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। इलाज के बाद उसकी दवाई चल रही थी। गुरुवार रात को गुरमीत अपने घर के कमरे में गया, जहां उसने फंदा लगा लिया। परिजनों और मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी मिलने पर वे पहुंचे तथा कमरे के गेट को तोड़कर अंदर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आसपास के लोगों के सहयोग से उसे नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या से पूर्व हाथ पर लिखा नोट
गुरमीत ने आत्महत्या से पूर्व पेन से अपने हाथ पर लिखा कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है और बेवजह दिमाग में विचार आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में यह सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, गुरमीत के दोस्तों का कहना है कि वह खुशमिजाज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed