फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Ruckus due to administration's action at private doctor's house

Ajmer News: बिना नोटिस मकान तोड़ने और डॉक्टर से बदतमीजी के आरोप में घिरा अजमेर प्रशासन, हड़ताल की चेतावनी

Thu, 20 Mar 2025 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

घटना के विरोध में सैकड़ों डॉक्टर क्रिश्चियन गंज थाने पर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की कोशिश की।

विज्ञापन
Ajmer News: Ruckus due to administration's action at private doctor's house
डॉक्टर को खींचकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में गुरुवार को एक प्राइवेट डॉ. कुलदीप शर्मा के मकान को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा हो गया। डॉ. शर्मा का आरोप है कि अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके मकान पर बुलडोज़र चला दिया। इस घटना के बाद शहरभर के प्राइवेट डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया।

विज्ञापन


बच्चों को बाहर निकालकर तोड़ा मकान
डॉ. कुलदीप शर्मा के मुताबिक, जब एडीए की टीम उनके घर पहुंची, तब वे और उनकी पत्नी अस्पताल में ड्यूटी पर थे। घर पर केवल उनके दो नाबालिग बच्चे मौजूद थे, जो पढ़ाई कर रहे थे। आरोप है कि एडीए की टीम ने बच्चों को जबरन घर से बाहर निकाल दिया और जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे घर पहुंचे।
विज्ञापन


विरोध जताया तो की मारपीट
डॉ. शर्मा का कहना है कि उन्होंने एडीए से नियमों के तहत जमीन खरीदी थी और उसी के अनुसार मकान का निर्माण कराया था। बावजूद बिना किसी नोटिस या कानूनी प्रक्रिया के उनके घर पर बुलडोज़र चलाया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एडीए की टीम ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोचिंग केन्द्रों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में बिल पेश, नियम तोड़े तो पंजीकरण होगा रद्द

डॉक्टर्स का विरोध, पुलिस-प्रशासन से बातचीत
घटना की जानकारी मिलते ही अजमेर के सभी निजी डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों डॉक्टर क्रिश्चियन गंज थाने पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने एडीए की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रुद्र प्रकाश समेत अन्य अधिकारी क्रिश्चियन गंज थाने पहुंचे। इसके अलावा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, डिप्टी मेयर नीरज जैन और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और डॉक्टर्स को समझाने की कोशिश की।


ये भी पढ़ें- कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार, उपस्थिति पूरी करने के बदले छात्रा से मांगे थे 15 हजार

कलेक्ट्रेट में वार्ता जारी, हड़ताल की चेतावनी
थाने में हंगामे के बाद डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर लोकबंधु और अजमेर एसपी वंदिता राणा से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां अधिकारियों और डॉक्टरों के बीच बातचीत जारी रही। डॉक्टरों ने साफ कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
इस घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं। अगर एडीए के पास मकान को तोड़ने के पर्याप्त कानूनी आधार थे, तो क्या उन्होंने पहले डॉक्टर को नोटिस दिया था? क्या बच्चों को घर से निकालकर कार्रवाई करना उचित था? डॉक्टरों के विरोध और दबाव को देखते हुए प्रशासन अब इस मामले को शांत करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी डॉक्टरों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं अजमेर में डॉक्टरों और प्रशासन के बीच टकराव की यह घटना अब एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। निजी डॉक्टरों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है, और अगर कोई समाधान नहीं निकला तो शहर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन के लिए अब यह चुनौती है कि वह डॉक्टरों को संतुष्ट करे और मामले को सुलझाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed