Sirohi News: होली पर्व पर संचालित होगी हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा रूट
यह ट्रेन महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, अलवर, अजमेर, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा पर रुकेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, 12 स्लीपर और दो सामान्य डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे।
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान के अनुसार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार और मंगलवार को 11.00 बजे जयपुर एवं रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में एक सेकेंड एसी, 05 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
इन तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का भी होगा संचाल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। ये रेल सेवाएं जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशनों से बांद्रा टर्मिनस एवं हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी।
04825/04826, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 04825, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 10.03.25 से 24.03.25 तक (03 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक सोमवार को 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 09.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04826, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 11.03.25 से 25.03.25 तक (03 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को 11.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 4.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 16 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 02 पॉवरकार और 01 पेट्रीकार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होंगे।
04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल
गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर)- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक 8.03.25 से 29.03.25 तक (04 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को 11.30 बजे रवाना होकर रविवार को 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 9 मार्च 25 से 30 मार्च 25 तक (4 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 10.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जंक्शन, रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 1 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।
04821/04822, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल
गाड़ी संख्या 04821, भगत की कोठी (जोधपुर)- हरिद्वार स्पेशल दिनांक 10 मार्च 25 से 31 मार्च 25 तक (4 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक सोमवार को 8.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 4.15 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04822, हरिद्वार-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11 मार्च 25 से 1 अप्रैल 25 तक (4 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 5.15 बजे रवाना होकर 23.55 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम उधमसिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला, सहारनपुर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें हो