फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Pleasant weather due to continuous rains waterfalls started flowing in hill station Mount Abu

Sirohi: लगातार हो रही बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, हिल स्टेशन माउंटआबू में बहने लगे झरने, करीब छह इंच बारिश दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 07:46 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 18 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

सिरोही जिले में लगातार हो रही बारिश से खुशनुमा मौसम हुआ है। जिले के हिल स्टेशन माउंटआबू में बारिश के बाद झरने बहने लगे है। पर्यटकों के लिए माउंटआबू आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मौसम विभाग के अनुसार करीब छह इंच बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Sirohi Pleasant weather due to continuous rains waterfalls started flowing in hill station Mount Abu
माउंटआबू में जमकर बरसें मेघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉनसून लौटने से पूरे राजस्थान में मौसम खुशनुमा है। किसानों के साथ ही आम लोगों के चेहरे पर खुशी और रौनक लौट आई है। क्योंकि प्रदेश के बांधों में पानी की आवक हो रही है। खेतों में पानी बरसने से फसलों को सिंचाई मिल रही है। बिजली की किल्लत का संकट भी फिलहाल थम गया है। वीकेंड सीजन में घूमने आए पर्यटकओं ने भी जमकर मौसम का मजा लिया।

विज्ञापन


जिले में बीते कई दिनों से पड़ रही लगातार तेज गर्मी एवं उमस के वातावरण के बीच शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी रुक- रुककर होती रही। लगातार हो रही बारिश से गर्मी में कमी आने से साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। पिछले 24 घंटों में हिल स्टेशन माउंटआबू में हुई सबसे अधिक बारिश 137 एमएम करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। सिरोही में 45 एमएम, रेवदर में 36 एमएम, शिवगंज में 33 एमएम, पिण्डवाड़ा में 38 एमएम और आबूरोड में 17 एमएम बारिश हुई है। बारिश के बाद जिलेभर की नदियों में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। माउंटआबू में नक्कीलेक ओवरफ्लो होने के साथ ही झरने तेज वेग से बहने लग गए है।
विज्ञापन


रेवदर-आबूरोड मार्ग बंद, घूमकर आवाजाही करने को मजबूर लोग
उधर, माउंटआबू में लगातार हो रही बारिश के चलते चंडेला एवं गिरवर गांव के समीप बह रहे प्राकृतिक नालों में पानी पूरे वेग से बह रहा है। इसके चलते रेवदर-आबूरोड मार्ग बंद हो गया। इससे यातायात को मुंगथला, आवल एवं चनार होते हुए डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed