फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Petrol pump operators will hold symbolic strike on 30th September and 1st October

Sirohi News: 30 सितंबर और एक अक्तूबर को पेट्रोल पंप संचालक करेंगे सांकेतिक हड़ताल, जानें क्या है मांग

Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

सिरोही जिले में 30 सितंबर और एक अक्तूबर को पेट्रोल पंप संचालक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, दो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Sirohi News Petrol pump operators will hold symbolic strike on 30th September and 1st October
पेट्रोल पंप संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सिरोही के पेट्रोल पंप संचालक 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद दो अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


सिरोही जिला पेट्रोलियम डीलर संघ अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने बताया कि समीपवर्ती प्रदेश गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश और पंजाब की अपेक्षा प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल पर वेट ज्यादा होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में भारी कमी आ गई है। इससे कामकाज करना दिन-ब-दिन मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में सरकार से कई बार बातचीत भी की गई, लेकिन उसका भी कोई निर्णय नहीं निकला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक ऐसे करेंगे विरोध
संगठन जिला अध्यक्ष के अनुसार, सरकार द्वारा मांगें नहीं माने जाने के कारण शुक्रवार और शनिवार रात को आठ बजे से 10 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। उसके अगले दिन एक अक्टूबर 2023 को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। वहीं, दो अक्तूबर से पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed