फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Seven members of gang that steal oil from BPCL pipeline arrested in Sawai Madhopur

Rajasthan: BPCL पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाली गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, मुख्य सरगना भी पकड़ाया

Sun, 23 Oct 2022 02:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 23 Oct 2022 02:51 PM IST
सार

आरोपी दिवाली पर भी पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Seven members of gang that steal oil from BPCL pipeline arrested in Sawai Madhopur
तेल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सवाई माधोपुर पुलिस ने रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के कुस्तला गांव में बीपीसीएल पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी करने के मुख्य सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों को पकड़कर थाने लाई, जहां पूछताछ में आरोपियों ने बीपीसीएल की पाइल लाइन से तेल चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामलाल पुत्र नंदा गुर्जर निवासी हड़ी की झौंपड़ी थाना बसौली बूंदी सहित सीताराम पुत्र छोटूलाल मीना निवासी खेमा का खेड़ा थाना सकरगढ़ भीलवाड़ा, शैतान पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी नेहड़ी थाना बसौली बूंदी, मुकेश पुत्र सुखदेव गुर्जर निवासी हिण्डौली बूंदी, सियाराम पुत्र श्रवण माली, राजेन्द्र पुत्र बदरीलाल माली निवासी अमरतीया थाना हिण्डौली बूंदी, देवीलाल पुत्र नारायण माली निवासी भगौनिया थाना सामगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों का कोटा जिले के कैथून और देवली के बीच से गुजर रही पाइप लाइन से भी दिवाली के बाद तेल चोरी का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने BPCL की पाइप लाइन से तेल चोरी करने की वारदात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed