फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia targets Gehlot government after Congress MLA's son was accused of rape

Rajasthan: बढ़ते दुष्कर्म पर बोले पूनिया, गहलोत सरकार चेत जाए वरना मां-बेटियों की बददुआ सड़कों पर बिलखने के लिए मजबूर कर देगी

Sat, 26 Mar 2022 06:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Mar 2022 06:13 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगने पर सतीश पूनिया ने कहा कि सीएम कुर्सी बचाने में लगे हैं। सरकार को बहू-बेटियों की अस्मत बचाने की फिक्र नहीं है।

विज्ञापन
Satish Poonia targets Gehlot government after Congress MLA's son was accused of rape
सतीश पूनिया, सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में महिला सुरक्षा, बिगड़ी कानून व्यवस्था और दुष्कर्म की वारदात को लेकर भाजपा गहलोत सरकार को लगातार घेरने में लगी है। इसी बीच कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगने पर सतीश पूनिया ने कहा कि आज एक बार फिर राजस्थान शर्मसार हुआ है। कांग्रेस इसी तरीके के चरित्र वाली पार्टी है।

विज्ञापन


राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की सदन में बदजुबानी की फितरत रही है। बदजुबानी से लेकर व्यभिचार तक, तंदूर कांड से लेकर अजमेर के फोटो ब्लैकमेल कांड तक कांग्रेस की बहुत पुरानी कहानी है। आज एक बार फिर से कांग्रेस के एक विधायक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। जिससे राजस्थान ना केवल शर्मसार हुआ है बल्कि प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। इसी फेरिहस्त में मुकदमा और जुड़ जाता है, जो पौने सात लाख मुकदमों तक पहुंच गई है।  

विज्ञापन


प्रदेश में कानून राज खत्म
पूनिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। गुंडों का, व्यभिचारियों का राज हो गया है, जो सीधे-सीधे इस बात को इंगित करता है कि इस तरीके के अपराधों को कांग्रेस सरकार का राजनीतिक संरक्षण है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो खुद गृहमंत्री हैं, उनके लिए बहुत शर्मनाक बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुखिया जिनको अपनी कुर्सी बचाने की फिक्र ज्यादा है और बहन-बेटियों की अस्मत बचाने की फिक्र नहीं है। कांग्रेस सरकार अभी भी चेत जाए वरना इन्हीं मां-बहन-बेटियों की बददुआएं आप लोगों को सड़कों पर बिलखने पर मजबूर कर देगी।



श्रीगंंगानगर दौरे पर पूनिया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शनिवार को सूरतगढ़ पहुंचे, जहां पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज हो गया। श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर सूरतगढ़ पधारने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के निर्देशन में रेलवे स्टेशन सूरतगढ़ पर उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व सैंकड़ों की तादाद में सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पटके पहनाकर सतीश पूनिया का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed