फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sanyasi Devanshi Sanghvi Story Daughter of diamond merchant she born in Rajasthan Gujarat news

Rajasthan: संन्यासी बनी हीरा व्यापारी की बेटी के त्याग की कहानी, सात वर्ष की उम्र से पौषध व्रत, TV नहीं देखी

Wed, 18 Jan 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

देवांशी ने कभी टीवी नहीं देखा। वह हिंदी, अग्रेजी, संस्कृत, जारवाड़ी और गुजराती सहित कुछ अन्य भाषाएं भी जानती हैं। देवांशी ने अब तक 357 दीक्षा, 500 किलोमीटर पैदल विहार, तीर्थों की यात्रा और जैन धर्म ग्रंथों का वाचन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Sanyasi Devanshi Sanghvi Story Daughter of diamond merchant she born in Rajasthan Gujarat news
संन्यास की राह पर देवांशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक हीरा व्यापारी की आठ साल की बेटी संन्यासी बन गई। बुधवार सुबह छह बजे से धनेश सांघवी की बेटी देवांशी की दीक्षा शुरू हो गई हैं। देवांशी सिरोही जिले के मालगांव की रहने वाली हैं और महज आठ साल की हैं। वह क्विज में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके अलावा वे संगीत के सभी राग में गाना, भरतनाट्यम और योगा भी सीख चुकी हैं। देवांशी ने कभी टीवी नहीं देखा। वह हिंदी, अग्रेजी, संस्कृत, जारवाड़ी और गुजराती सहित कुछ अन्य भाषाएं भी जानती हैं। देवांशी ने अब तक 357 दीक्षा, 500 किलोमीटर पैदल विहार, तीर्थों की यात्रा और जैन धर्म ग्रंथों का वाचन कर चुकी हैं।

विज्ञापन


देवांशी के जन्म पर उनके परिजनों ने नवकार महांमत्र श्रवण कराने  के साथ ही ओगे का दर्शन कराया था। 25 दिन की आयु में नवकारशी का पच्चखाण लेना और चार महीने में रात का भोजन त्याग शुरू किया। आठ महीने में त्रिकाल पूजन की शुरुआत की। एक साल क होने पर नवकार मंत्र का जाप भी शुरू कर दिया। एक साल तीन महीने की आयु में दीक्षा दर्शन शुरू किए। 
विज्ञापन


चार साल तीन महीने की उम्र में देवांशी ने गुरु भगवंतों के साथ रहना शुरू कर दिया। वे हर महीने में दस दिन गुरु भगवंतों के साथ रहती थीं। इस दौरान 37 बड़ी दीक्षा, 13 बड़ी दीक्षा और 250 साधु-साध्वी भगवंतों का गुरु पूजन किया। इसके दो महीने बाद चार साल पांच महीने की उम्र में देवांशी ने ह्रदय प्रदीप और कर्मग्रंथ का वाचन शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्ष की आयु में प्रवेश करने पर दीक्षा विधि कंठस्थ की और फिर आराधना भी शुरू कर दी। पांच साल चार महीने का होने पर देवांशी ने एक ही दिन में आठ सामायिक, दो प्रतिक्रमण और एकासणा शुरू कर दिया था। सात साल की आयु में आते ही उन्होंने पौषध व्रत शुरू कर दिया था।   

साधारण जीवन जीता है परिवार
देवांशी के पिता धनेश सांघवी हीरा कारोबारी हैं। उनकी सूरत में संघवी एंड संस नाम की हीरा कंपनी है, जो दुनिया की सबसे पुरानी हीरा कंपनियों में से एक है। धनेश और उनकी पत्नी अमी के दो बेटियां हैं। देवांशी उनकी बड़ी बेटी हैं। करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी हीरा कारोबारी का परिवार साधारण जीवन जीता है। कई साल के त्याग के बाद देवांशी ने संन्यास की राह पर चलने का फैसला किया।  


देवांशी आज का दीक्षा कार्यक्रम आज सुबह छह बजे सूरत में शुरू हुआ। हजारों लोगों की मौजूदगी में देवांशी जैनाचार्य कीर्तियशसूरीश्वर महाराज से दीक्षा ले रही हैं। देवांशी ने साध्वी प्रशमिता से वैराग्य की शिक्षा ग्रहण की है। उसकी दीक्षा लेने की इच्छा को साध्वी चारूदर्शना ने मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed