{"_id":"64857eb340e30c5b3504b3f8","slug":"sachin-pilot-says-there-is-no-place-for-corruption-in-politics-i-will-not-back-down-from-my-promise-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gehlot vs Pilot: 'राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं, वादे से पीछे नहीं हटूंगा, हर गलती सजा मांगती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gehlot vs Pilot: 'राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं, वादे से पीछे नहीं हटूंगा, हर गलती सजा मांगती है'
Sun, 11 Jun 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:28 PM IST
सार
अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 23वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दौसा में श्रद्धांजलि देने के बाद जनसभा में कहा- मैं जनता से किए अपने वादे से पीछे नहीं हटूंगा, हर गलती सजा मांगती है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय राजेश पायलट को दौसा में श्रद्धांजलि दी। भंडाना में श्रद्धांजलि सभा करने के बाद सचिन पायलट ने गुर्जर छात्रावास पहुंचकर राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा, राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। हम भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति चाहते हैं। हम स्वच्छ राजनीति चाहते हैं। मेरी राजनीतिक सोच स्पष्ट है। मैं अपने वादे से पीछे नहीं हटूंगा। मैंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जुबानी तौर पर सियासी निशाना लगाते हुए कहा, हर गलती सजा मांगती है। उन्होंने कहा, पिताजी राजेश पायलट जी ने अपने जीवन में फौज की नौकरी की और लड़ाकू विमान उड़ाए। पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और राजनीति में भी अपनी बात को हमेशा मुस्तैदी से रखा। उसी तरह की राजनीति की आज देश को जरूरत है, जिसमें बेबाकी से बोलना, सच्चाई और ईमानदारी का समर्थन करना, विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता न करना शामिल है।
विज्ञापन
पिताजी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया - पायलट
दौसा जाने से पहले सचिन पायलट ने कहा, मेरे पूज्य पिताजी राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से नमन करता हूं। अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता और जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके विचारों और आदर्शों का मैं सदैव अनुसरण करता रहूंगा।
विज्ञापन
सभा में भावुक हुए पायलट...
सचिन पायलट सभा में भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि 23 साल पहले आज ही के दिन उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। वह दृश्य आज भी मुझे याद है। सचिन पायलट ने कहा कि मैंने अपने पिता से राजनीति सीखी है।
भविष्य में निराशा दिखती है, इसलिए अब काम करने का मन नहीं करता
पायलट बोले मेरी लड़ाई करप्शन के खिलाफ है। पिताजी ने भी हमेशा नौजवानों के लिए काम किया था। उनके लिए जनहित के मामले सर्वोपरि होते थे। मैं पिता को अपना आदर्श मानता हूं और उनकी ही तरह अपने स्वाभिमान और आदर्शों से कभी समझौता नहीं करूंगा। पायलट ने कहा कि मेरी राजनीतिक सोच स्पष्ट है, लेकिन भविष्य में निराशा दिखती है। इसलिए अब काम करने का मन नहीं करता।