{"_id":"5e5b79ef8ebc3ef39b48dd35","slug":"road-accident-in-rajasthan-uncontrolled-private-bus-overturns-people-killed-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अनियंत्रित निजी बस पलटी, महिला सहित चार की मौत, सीएम गहलोत ने जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अनियंत्रित निजी बस पलटी, महिला सहित चार की मौत, सीएम गहलोत ने जताई संवेदना
Sun, 01 Mar 2020 02:31 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राजसमंद जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित निजी बस के पलट जाने से बस में सवार एक महिला और उसकी तीन साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद से तेज गति से जयपुर आ रही निजी बस मादा की बस्सी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को उपचार के लिये देवगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियंका (27), उसकी बेटी दक्षिता, आलिया (सात) और देव प्रताप (13) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़क हादसे पर दुख जताया और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।