{"_id":"632ac0acb760881eaf10f01e","slug":"raju-srivastava-passed-away-comedian-funny-story-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava: जयपुर में खोया जैकेट दो साल बाद ऐसे मिला, राजू श्रीवास्तव ने सुनाया था यह मजेदार किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastava: जयपुर में खोया जैकेट दो साल बाद ऐसे मिला, राजू श्रीवास्तव ने सुनाया था यह मजेदार किस्सा
Wed, 21 Sep 2022 09:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:42 PM IST
सार
Raju Srivastava: कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने देश भर में कई शो किए। जयपुर में उन्होंने अपना आखिरी कार्यक्रम 2021 को बिड़ला ऑडिटोरियम में किया था। सेलिब्रिटी इवनिंग में उन्होंने अपने खास अंदाज में लोगों को जमकर हंसाया और गुदगुदाया था।
विज्ञापन
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। वह बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। आज यानी बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके साथ हमेशा सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव लोगों को रोता हुआ छोड़कर दुनिया से अलविदा हो गए। राजू की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन
हम यहां राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ा राजू श्रीवास्तव का एक मजेदार किस्सा बताएंगे। कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने देश भर में कई शो किए। जयपुर में उन्होंने अपना आखिरी कार्यक्रम 13 दिसंबर 2021 को बिड़ला ऑडिटोरियम में किया था। सेलिब्रिटी इवनिंग में उन्होंने अपने खास अंदाज में लोगों को जमकर हंसाया और गुदगुदाया था। इस दौरान मीडियो से बात करते हुए राजू ने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर लोग हैरान भी रह गए और ठहाके भी लगाए।
विज्ञापन
मीडियो के एक सवाल पर राजू ने कहा था, बीते 30 साल से राजस्थान के अलग-अलग जिलों में शो कर रहा हूं। जयपुर में कई शो किए हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार जयुपर में कार्यक्रम के लिए आया था, इस दौरान मैंने अपना जैकेट स्टेज के पीछे (बैकस्टेज) उतार दिया, लेकिन बाद में वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इस घटना के दो साल बाद मुझे जयपुर में एक व्यक्ति मिला, उसने अपनी जैकेट पर हाथ लगाते हुए कहा- मुझे पहचाना क्या? मैं उस व्यक्ति को नहीं पहचानता था, इसलिए मैंने नहीं में ही जवाब दिया। तब उसने कहा, राजू जी दो साल पहले आप जयपुर आए थे और आपका जैकेट गायब हो गया था। मैंने जो जैकेट पहना है यह आपका ही है। यह मेरे लिए बहुत ही अनमोल था, इसलिए मैं इसे अपने साथ ले गया था।
बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है।