फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather forecast Update Today: Water Sprinkled On Roads For Relief From Heat, IMD Red Alert News

Rajasthan Weather Today : बूंदी में पारा 48 पार, गर्मी से राहत के लिए सड़कों पर हो रहा है पानी का छिड़काव

Sun, 26 May 2024 06:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:13 PM IST
सार

Rajasthan Weather Heat Wave Alert : प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ये आमजन का हाल- बेहाल हो गया है। बूंदी समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। नौतपा के दूसरे दिन आज बूंदी का तापमान 48 डिग्री पर पहुंच गया। आसमान से बरस रही आग से बचाव के लिए जिला प्रशासन सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव करवा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather forecast Update Today: Water Sprinkled On Roads For Relief From Heat, IMD Red Alert News
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका हैं। बूंदी सहित 1 दर्जन से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। नौतपा के दूसरे दिन तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। आमजन को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने सड़कों पर दमकलों के माध्यम से पानी का छिड़काव करवाया है ताकि सड़क पर चलने वाले लोगो को थोड़ी राहत मिल सके। बूंदी नगर परिषद की तीन दमकलों ने हजारों लीटर पानी का सड़कों पर छिड़काव किया है। गर्मी के कारण शहर की सड़कें सूनी पड़ी हैं और बाजारों में निकलने वाले लोग भी गर्मी के थपेड़ों से बचने के लिए मुंह को ढंककर निकल रहे हैं। जिला अस्पताल में भी उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी का छिड़काव करवाया गया है। रोज इसी तरह शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed