फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Hindi News Weather changed due to hailstorm and rain Barmer Jodhpur

Rajasthan Weather: राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम, बिजली गिरने से लड़की की मौत, अब और बढ़ेगी ठंड

Sun, 26 Nov 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Nov 2023 10:57 PM IST
सार

Rajasthan Weather Hindi News: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार शाम और रविवार को प्रदेश के कई हिस्साें में ओले गिरने के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडक घुल गई। मौसम साफ होने के बाद सर्दी और इजाफा होगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Hindi News Weather changed due to hailstorm and rain Barmer Jodhpur
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जैसलमेर में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Weather Hindi News: राजस्थान में शनिवार देर शाम और रविवार को बारिश होने के कारण मौसम का मिजाज बल गया। आज बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा जोधपुर, बांसवाड़ा, पाली, हनुमानगढ़, बीकानेर और गंगानगर जिले के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबादी हुई। इससे हवा सर्द हो गई। 

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम की मार भी देखने को मिली। जालोर के डाबली गांव में बिजली गिरने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। हादसे के समय वह भैंसों को चारा डाल रही थी। इसी दौरान बिजली गिर गई। तीन भैंसें भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। वहीं, बाड़मेर के सेड़वा उपखण्ड में बिजली गिरने से दर्जनों बकरियों ने भी दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। साथ ही अरब सागर से एक ट्रफ लाइन भी आ रही है। इसी के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। एक-दो दिन में मौसम साफ होने के बाद सर्दी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में 15 डिग्री से कम रहा तापमान 
मौसम बदलने के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया। गंगानगर में रात का पारा 12.2 डिग्री रहा। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में 12.8, पिलानी में 12.8, चूरू में 13.2, उदयपुर में 13.8, भीलवाड़ा में 13.8 और बाड़मेर में रात का पारा 14.7 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed