राजस्थान: बरात की बस नदी में गिरने से 25 लोगों की मौत, पीड़ितों को दो लाख का मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। उपखंड अधिकारी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से बरातियों से भरी बस मेज नदी में गिर गई। बस में सवार सभी लोग कोटा के रहने वाले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरात कोटा से मायरा जा रही थी।
सीएम गहलोत ने जाहिर किया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे बूंदी में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग एक बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
I am deeply saddened to learn about the tragic accident in #Bundi in which about 25 people have lost lives after the bus fell into river Mej.. My heartfelt condolences to the bereaved families who have lost their loves ones in this tragedy. I wish speedy recovery to all injured.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 26, 2020
वहीं इस हादसे पर सांसद बेनीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। बनीलाल ने ट्वीट किया कि प्रदेश के बूंदी जिले की मेज नदी के पुल से बरात की एक बस नदी में गिरने से कई लोगो की मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हो रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, राजस्थान सरकार और एसडीआरएफ टीम से त्वरित मदद करने की अपील करता हूं।
प्रदेश के #बूंदी जिले की मेज नदी के पुल से बारात की एक बस नदी में गिरने से कई लोगो की मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हो रहे है @ashokgehlot51 जी @RajGovOfficial
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) February 26, 2020
व SDRF टीम से त्वरित मदद करने की अपील करता हूँ ! @NDRFHQ @ombirlakota @loksabhaspeaker @BundiPolice