फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Polls: Firing in Rajai of Bari assembly constituency; 2 groups clash over fake voting in Abdulpur

Rajasthan Poll: बाड़ी में फायरिंग, फतेहपुर में भिड़े दो गुट; भरतपुर में बूथ कैप्चरिंग के बाद पोलिंग पार्टी भागी

Sat, 25 Nov 2023 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

Rajasthan Polls 2023:  राजस्थान में एक तरफ मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ विवाद की खबरें भी सामने आ रही हैं। बाड़ी में फायरिंग में हो गई, वहीं फतेहपुर शेखावाटी में दो गुट आपस में भिड़ गए। अब भरतपुर में बूथ केपचरिंग कैप्चरिंग का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Polls: Firing in Rajai of Bari assembly constituency; 2 groups clash over fake voting in Abdulpur
कामां विधानसभा क्षेत्र में बूथ केप्चरिंग का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के रजई और अब्दुलपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। रजई गांव में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिससे मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। वहीं, अब्दुलपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर बीएसपी प्रत्याशी जसवंत सिंह गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष के किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले को शांत कराकर मतदान सुचारु तरीके से कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बसई डांग थाना प्रभारी संपत सिंह ने बताया थाना इलाके के रजई पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई थी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा रही है। दूसरा मामला कंचनपुर थाना इलाके के अब्दुलपुर गांव के मतदान केंद्र पर देखा गया। फर्जी मतदान को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जसवंत सिंह गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा के समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों को पुलिस ने राउंडअप भी किया है।
विज्ञापन


शिव बाबूलाल मीणा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुचारु तरीके से संचालित कराई जा रही है। मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर शेखावाटी
फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में विवाद की खबर भी सामने आई है। विवाद के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। आसमजिक तत्वों को खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

दो जगह बूथ केप्चरिंग का प्रयास 
धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बूथ केप्चरिंग का प्रयास किया गया। मौके पर जमकर हुआ पथराव और फायरिंग भी हुई। ड्यूटी में लगे कर्मियों के साथ मारपीट की गई और सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी गई। लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना पुरा गांव की बताई जा रही है। जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल और एसपी मनोज कुमार पहुंचे मौके पर तैनात हैं। 


इधर, भरतपुर जिले के कामां विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ केप्चरिंग की कोशिश की गई। जिले के पहाड़ी इलाके के सांवलेर गांव में बूथ पर हुए विवाद के बाद पोलिंग पार्टी को जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस दोनों गुटों को काबू करने का प्रयास कर  रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed