Rajasthan Crisis live Updates: भाजपा की बैठक आज, वसुंधरा राजे जाएंगी जयपुर
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और उन्हें पायलट सहित तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी के बारे में सूचित किया। पद से हटाए जाने पर पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। वहीं, मंगलवार शाम साढ़े सात बजे सीएम अशोक गहलोत के आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक और रात 8:00 बजे मंत्री समूह की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। वहीं, आज जयपुर में भाजपा की बैठक होगी, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहेंगी। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
वसुंधरा के समर्थकों को मनाना होगा
राजस्थान की राजनीति में जातिगत समीकरण
राजस्थान की राजनीति में सिंह और मीणा दोनों का अपना दबदबा है, लेकिन अब असल परीक्षा होनी है जिससे पता चलेगा रेगिस्तान का जहाज किस करवट बैठेगा। जातिगत समीकरण की गहराई से समझने वाले कहते हैं कि पायलट के साथ हर जाति के विधायक हैं। जातिगत वोट से खुद को मजबूत किया जाता है, लेकिन एक मुकाम के बाद सफर ठहर जाता है। इस मुकाम पर आने के बाद वही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो सभी जातियों, समूहों को आगे लेकर चलने की ताकत रखता हैं।
मध्यप्रदेश और राजस्थान की स्थिति अलग
पायलट, बना सकते हैं नई पार्टी
पूरे राजस्थान में पुलिस हाई अलर्ट पर
प्रदेश कार्यकारिणी, सभी मोर्चा और संगठन भंग
पायलट की बगावत के बाद लगातार हो रहे इस्तीफों के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के सभी संगठनों, विभागों, मोर्चों को भी भंग कर दिया गया। पांडेय ने कहा, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नए सिरे से संगठन का गठन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी नेता बिना प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के मीडिया कोई बयान नहीं देगा।विक्ट्री साइन दिखाते हुए कांग्रेस विधायक
#Rajasthan : Congress leaders Qazi Nizamuddin, Joginder Singh Awana, Shafia Zubair, Mahendra Choudhary, Neeraj Dangi, Hakam Ali & Manisha Panwar at Fairmont Hotel in Jaipur.
— ANI (@ANI) July 14, 2020
Congress MLAs of the state have been staying here since y'day when they were brought here after CLP meet pic.twitter.com/TJM0mUkALG
सीएम गहलोत के आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
सीएम गहलोत के आवास पर कैबिनेट की बैठक खत्म, वापस होटल के लिए निकले मंत्री
Jaipur: #Rajasthan ministers leave from the residence of Chief Minister Ashok Gehlot for Fairmont Hotel, after the state cabinet and Council of Ministers meetings concluded. pic.twitter.com/KvlSgkeSxu
— ANI (@ANI) July 14, 2020
अशोक गहलोत के आवास पर मंत्रिमंडल की बैठक खत्म
Jaipur: The state cabinet and Council of Ministers meetings at the residence of #Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot have now concluded. https://t.co/eHxvAiOsVL
— ANI (@ANI) July 14, 2020