फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heavy rain in Jaipur news face severe water logging as city receives heavy rainfall today

राजस्थान: भारी बारिश से जयपुर की सड़कें बनीं तालाब, पूरे राज्य में कुदरत की आफत

Fri, 14 Aug 2020 02:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Aug 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Jaipur news face severe water logging as city receives heavy rainfall today
Jaipur weather: बारिश से जयपुर की सड़कों पर जलजमाव - फोटो : ANI

विज्ञापन

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य में सावन का महीना सूखा बीतने के बाद भादो में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मानसून की सक्रियता कई जगह अब आफत बनती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं, राज्य के कई जिलों में होने वाली बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

जयपुर में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 'जयपुर में आज भारी बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे'।

विज्ञापन
 


भारी बारिश से राजधानी जयपुर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। तेज बारिश ने लोगों को स्थिर कर दिया है। शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से लोग अपने घरों में ही दुबके नजर आए। भारी बारिश के कारण जयपुर के फेयर मॉन्ट होटल के आस-पास भी पानी भर गया। इससे विधायकों को विधानसभा पहुंचने में परेशानी आई।



जयपुर में दिल्ली-आगरा रोड पर भारी बारिश के कारण चट्टान टूट गई। दिल्ली की ओर से जाने वाले जल महल क्षेत्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को जयपुर में सुबह पांच बजे से 12 बजे तक करीब 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शहर के हालात ऐसे हैं कि 13 इलाकों में सड़कों पर कमर से लेकर गर्दन तक पानी भर गया है। तेज बहाव में गाड़ियां पानी पर तैरतीं नजर आई। प्रशासन ने सिविल डिफेंस की टीमों को 13 इलाकों में रेस्क्यू के लिए भेजा है।

पूरे शहर में जल कर्फ्यू जैसे हालात
बारिश के चलते पूरे शहर में जल कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सभी ऑफिसों में छुट्टी कर दी गई है। लोग सुबह से घरों से बाहर नहीं निकले हैं। शहर में आरटीओ ऑफिस, रोडवेज मुख्यालय, रेलवे डीआरएम ऑफिस, खासा कोठी, सर्किट हाउस, हाथी गांव, जल महल के सामने का क्षेत्र जलमग्न हो गया है। वहीं, होटल तीज, आबकारी थाना सहित विभिन्न कार्यालयों में बारिश का पानी घुस गया है। इसके अलावा, परकोटे, मानसरोवर, सांगानेर, मालवीय नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed