{"_id":"602393958ebc3e4b3e0257eb","slug":"rajasthan-news-rss-district-sanchalak-collecting-money-for-ram-mandir-shot-three-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे आरएसएस जिला संघचालक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे आरएसएस जिला संघचालक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार
Wed, 10 Feb 2021 02:35 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राजस्थान के कोटा में भी जिला संघ संचालक दीपक शाह चंदा इकट्ठा कर थे कि मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। कुछ लोगों ने दीपक शाह को चंदा इकट्ठा पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी लेकिन दीपक शाह ने यह काम नहीं रोका।
विज्ञापन
ये घटना कोटा के रामगंज मंडी की है। इस घटना पर तीन आरोपियों को झालवाड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दीपक शाह को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस हमले के दौरान दीपक शाह को एक गोली पैर में तो दूसरी गोली जांघ पर लगी है। यह घटना देर रात की है.
विज्ञापन
जिला संघ संचालक दीपक शाह को गोली मारने के बाद आरोपी झालवाड़ की तरफ भागे। कोटा ग्रामीण पुलिस ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जिला संघ संचालक दीपक शाह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने शाम 6-7 बजे निकले थे।
विज्ञापन
इसी बीच तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और दीपक शाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली दीपक शाह को पैर पर तो दूसरी गोली जांघ पर लगी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले दीपक शाह को एक हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी थी। दीपक शाह ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी।
इस हिस्ट्रीशीटर का नाम आशु पाया बताया जा रहा है। शाम को दीपक शाह जब चंदा इकट्ठा करने निकले तो आशु पाया ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक शाह पर गोलीबारी की। फिलहाल दीपक की हालत सामान्य है, बुधवार को पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला। इस घटना के बाद से रामगंज मंडी में हड़कंप मच गया था और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तैनाती और बढ़ा दी है।