{"_id":"620e04f26815b565de1af88a","slug":"rajasthan-news-high-court-lawyer-beaten-up-hostage-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हाईकोर्ट के वकील को बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा, सात दांत और हाथ-पैर की हड्डियां चार जगह से टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हाईकोर्ट के वकील को बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा, सात दांत और हाथ-पैर की हड्डियां चार जगह से टूटीं
Thu, 17 Feb 2022 01:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:48 PM IST
सार
राजस्थान के जयुपर में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता को बदमाशों ने फोन कर बुलाया और फिर बंधक बनाकर जमकर पीटा। लात, घूसों और बेसबॉल के बैट से की गई पिटाई के कारण वकील को गंभीर चोटें आईं हैं। मारपीट के विरोध में जयपुर कोर्ट के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग कर कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में लालकोठी क्षेत्र में रहने वाले हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पिटाइ के कारण उनके शरीर की कई हड्डियां और दांत भी टूट गए हैं। एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, 14 फरवरी को रात करीब दस बजे एडवोकेट संजय गिल ज्योति नगर थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सलाह देने के बहाने अमित नाम के व्यक्ति ने फोन कर उन्हें रोज पब्लिक स्कूल के पास राजेश के यहां बुलाया। गिल अपनी गाड़ी से वहां चले गए। उनके पहुंचते ही बदमाशों ने कमरे में बंद कर उन्हें लात, घूसे और बेसबॉल के बैट से जमकर पीटा। पिटाई और गंभीर चोटों के कारण वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने संजय गिल का पर्स छीन भी लिया, उसमें करीब पचास हजार रुपए और चार खाली चैक सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। गिल के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उनके फोन फोन से सभी फोन नंबर और डेटा डिलीट कर दिया और गाड़ी की चाबी भी फेंक दी। कुछ घंटों के बाद घायल गिल को होश आया तो वह घिसटते-घिसटते सड़क तक आए और लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे भाई ने गिल को एसएमएस अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दांत और हाथ पैर की हड्डियां टूटी
बदमाशों की पिटाई से वकील गिल बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके सात दांत टूट गए। साथ ही हाथ और पैर की हड्डी चार जगह से टूटी है। इसके अलावा पूरे शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
वकीलों ने किया विरोध
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता से हुई मारपीट को लेकर वकील विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को जयपुर कोर्ट पहुंचकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।