फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news 190 cartoons beer being illegally transported in Pratapgarh seized

Rajasthan: बियर के 190 कार्टून के साथ पिकअप और कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
सार

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध बियर के 190 कार्टून जब्त कर पिकअप और उसे एस्कॉर्ट कर रही अल्टो कार को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बियर को कहां ले जा रहे थे यह जानने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan news 190 cartoons beer being illegally transported in Pratapgarh seized
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादडी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बियर के 190 कार्टून जब्त किए हैं। इस अवैध बियर को एक पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, एक अल्टो कॉल इसे एस्कॉर्ट भी कर रही थी। पुलिस ने पिकअप और कार दोनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थाना छोटीसादडी पुलिस टीम ने रामदेवजी बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान निंबाहेड़ा की तरफ से आती पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पिकअप से 190 कार्टून बियर मिलने पर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही अल्टो कार को जब्त कर उसके चालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने धमोतर निवासी भंवर सिंह सोनगरा पुत्र चैन सिंह (32), थाना धोलापानी निवासी सतीश उर्फ सत्य नारायण टांक पुत्र शांति लाल (32) और थाना हथुनिया निवासी विजय कुमावत पुत्र विष्णु लाल (24) को गिरफ्तार किया है। जब्त बियर की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed