फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Jobs chance on a large scale, CM Gehlot instructions to complete pending recruitment

राजस्थान: निकलेगी बड़े पैमाने पर नौकरियां, गहलोत ने लंबित भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के दिए निर्देश

Tue, 25 Feb 2020 03:19 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Jobs chance on a large scale, CM Gehlot instructions to complete pending recruitment
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान में जल्द ही बड़े पैमाने पर नौकरियों के लिए विज्ञापन निकल सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई सरकारी विभागों में लम्बित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने तथा मौजूदा रिक्तियों के लिए नए विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कई विभागों में रिक्तियों और प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति के लिए दूसरी समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राज्य सरकार के कई विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के अवसर देने के लिए संबंधित विभागों के साथ-साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को तत्परता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के लिए कई महीनों तक इंतजार युवाओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती कैलेंडर जारी हो, ताकि प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों में देरी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई न्यायालयों में वाद लम्बित होने के कारण 18 हजार 458 पदों पर भर्तियां लंबित हैं। इन भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राज्य सरकार के महाधिवक्ता के सहयोग से माननीय न्यायालय से इन मामलों का जल्द निस्तारण कराने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इससे इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।


बैठक में बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 35039 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही 25307 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं और दस्तावेज जांच तथा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी है। अधिकारियों ने बताया की इस प्रक्रिया को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed