Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: High Court directive on the restoration of pensions for MISA-DIR detainees

राजस्थान: मीसा-डीआईआर बंदियों की पेंशन बहाली पर हाईकोर्ट का निर्देश, तीन महीने में फैसला करे सरकार

Sun, 29 Nov 2026 09:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने मीसा और डीआईआर बंदियों की पेंशन बहाली से जुड़ी याचिकाओं पर निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता चार सप्ताह में नया अभ्यावेदन दें। सक्षम अधिकारी को तीन महीने में सभी कानूनी पहलुओं पर कारण सहित निर्णय करना होगा।

विज्ञापन
Rajasthan: High Court directive on the restoration of pensions for MISA-DIR detainees
राजस्थान उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय ने आपातकाल के दौरान मीसा और डीआईआर के तहत निरुद्ध रहे बंदियों की पेंशन बहाली से जुड़ी याचिकाओं पर राज्य सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालय ने कहा है कि संबंधित बंदी चार सप्ताह के भीतर सक्षम अधिकारी के सामने अपना नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करें और सक्षम अधिकारी उस पर तीन महीने के भीतर फैसला करे।

विज्ञापन


याचिकाओं पर सुनवाई और निर्देश
जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकलपीठ ने सिरोही और पाली जिले के चंपत लाल मिस्त्री, रूपाराम, करण सिंह समेत नौ अन्य याचिकाकर्ताओं की दो अलग-अलग सिविल रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को चार सप्ताह के भीतर सक्षम अधिकारी के सामने नया अभ्यावेदन जमा करने की छूट दी है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं को इस अभ्यावेदन के साथ पेंशन स्वीकृति का मूल आदेश, पीपीओ तथा अन्य संबंधित आवश्यक दस्तावेज सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। न्यायालय ने सक्षम अधिकारी को निर्देश दिया है कि अभ्यावेदन मिलने की तारीख से तीन माह के भीतर कानून के अनुसार कारण सहित स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। इसके साथ ही अधिकारी को इस मामले पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील रिपुदमन सिंह ने पक्ष रखते हुए दलील दी कि याचिकाकर्ताओं को राजस्थान मीसा एवं डीआईआर पेंशन नियम, 2008 के तहत 16 अक्तूबर 2019 को नियम निरस्त होने से पूर्व ही पेंशन मंजूरी के आदेश मिल चुके थे। उन्होंने तर्क दिया कि नियम निरस्त होने से पहले पेंशन मंजूर हो जाने के कारण बाद में जारी अधिसूचना से यह अधिकार या लाभ नहीं छीना जा सकता। अपनी दलीलों के समर्थन में याचिकाकर्ताओं की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अरुण कुमार शर्मा तथा नारायण सिंह चौहान मामलों में दिए गए फैसलों और उच्चतम न्यायालय के विभिन्न आदेशों का हवाला दिया गया। दूसरी ओर, अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता महावीर पारीक ने राज्य सरकार के नीतिगत फैसले का बचाव किया।


पात्रता और कानूनी बिंदुओं पर स्थिति
उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के फैसलों का अध्ययन करने के बाद याचिकाकर्ताओं को यह अवसर दिया है। हालांकि, न्यायालय ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने याचिकाकर्ताओं की पात्रता पर अपनी कोई राय व्यक्त नहीं की है। नियम निरस्त होने का प्रभाव तथा सभी कानूनी और तथ्यात्मक सवाल सक्षम अधिकारी के विचार के लिए खुले रहेंगे। अधिकारी को सभी तथ्यों और विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ही अपना निर्णय देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed