{"_id":"61ffdcb2924ed450245c4747","slug":"rajasthan-hanumangadh-pilibanga-husband-after-suspecting-the-character-thrashed-his-wife-to-death-then-called-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चरित्र पर शक होने के बाद पति का खौफनाक कदम, पीट-पीट कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर किया पुलिस को कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चरित्र पर शक होने के बाद पति का खौफनाक कदम, पीट-पीट कर पत्नी की कर दी हत्या, फिर किया पुलिस को कॉल
Sun, 06 Feb 2022 08:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:05 PM IST
सार
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस थाने फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र के कालीबंगा गांव में एक पति द्वारा लोहे की भारी भरकम वस्तु से अपनी पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस थाने फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा पति मानसिक रोगी बताया जा रहा है जो कि अपनी पत्नी को मारने के लिए चार-पांच दिन से प्लान बना रहा था।
विज्ञापन
पति को पत्नी के चरित्र पर शक था
मृतका संतोष के भाई ने बहन के चरित्र पर शक को लेकर अपने जीजा पर हत्या के आरोप लगाए साथ ही भाई का कहना है कि आरोपी पति सुभाष शादी के 1 साल बाद से ही लगातार उसकी बहन को तंग परेशान कर रहा था। रमेश ने ससुराल पक्ष पर भी मारपीट और परेशान करने के आरोप लगाए। फिलहाल आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है। जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन