फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Gehlot government will take suggestions from 1 crore people for Mission 2030

Rajasthan: 'मिशन 2030' के लिए 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेगी गहलोत सरकार, अर्थव्यवस्था ढाई गुना करने का टारगेट

Tue, 15 Aug 2023 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 04:52 PM IST
सार

मिशन 2030 की मुहिम चलाकर अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। राज्य सरकार इन्हें समाहित कर मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Gehlot government will take suggestions from 1 crore people for Mission 2030
मिशन 2030 के लिए गहलोत सरकार ने लिया फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिशन- 2030 के तहत 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लेने का फैसला किया है। राजस्थान की अर्थव्यवस्था 2030 तक ढाई गुणा कैसे बढ़े ? इसको लेकर जनता से सुझाव मांगे जाएंगे और उसके आधार पर इंप्लीमेंटेशन किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याण की योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। अब राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार ने 'मिशन 2030' का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


इसके लिए मिशन 2030 की मुहिम चलाकर अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। राज्य सरकार इन्हें समाहित कर मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 9.11 लाख करोड़ थी, अब 14.14 लाख करोड़ हुई
सीएम गहलोत ने कहा कि वर्ष 2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था करीब 9 लाख 11 हजार करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 14.14 लाख करोड़ रुपए के करीब है। इसे वर्ष 2030 तक करीब ढाई गुना बढ़ाकर 35.71 लाख करोड़ रुपए ले जाने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्थानी संकल्प ले कि वे वर्ष 2030 तक राजस्थान में प्रगति की गति 10 गुना बढ़ाकर हर क्षेत्र में देश का प्रथम राज्य बनाने में अहम योगदान निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed