फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2023: BJP leader Shehzad Poonawala attacked Priyanka Gandhi

Rajasthan: शहजाद पूनावाला बोले- प्रियंका गांधी अब तक सैर सपाटा करने आती रहीं, जनता के लिए फुर्सत नहीं मिली

Fri, 20 Oct 2023 07:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 07:47 PM IST
सार

शहजाद पूनावाला ने कहा- प्रियंका गांधी राजस्थान में कुछ दिन और रुक जाती तो उन्हें फूट भी दिख जाती, झूठ भी दिख जाता है और लूट भी दिख जाती। यहां के सरकारी दफ्तर में सोना और करोड़ों रुपये मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: BJP leader Shehzad Poonawala attacked Priyanka Gandhi
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अब तक  राजस्थान के रणथंभौर में परिवार के साथ सैर सपाटा किया। ऐसे में उन्हें यहां के युवा, किसान और आमजन की सुध लेने की फुर्सत नहीं मिली। अब जब अशोक गहलोत सरकार की अंतिम घड़ी आ चुकी है तो उन्हें यहां की जनता याद आ रही है।  

विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने प्रियंका से सवाल किया कि भीलवाड़ा के कोटड़ी में बेटी को छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भट्टी में जला दिया गया तब कहां थी ? हनुमानगढ़ की बेटी पर प्रियंका और न उनके भाई साहब कुछ बोलते है। आज राजस्थान बलात्कार और महिला उत्पीड़न में नंबर वन पर खड़ा है। राजस्थान की महिलाएं पूछ रही हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं तो आप कहां कहां थी?  देश में महिला उत्पीड़न में सबसे आगे 10 जिलों में से 8 राजस्थान के हैं। 
विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी की एकजुटता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कौन सी पार्टी एक जुट हुई है?  पायलट कांग्रेस,  अशोक गहलोत कांग्रेस या एक पारिवारिक कांग्रेस।  आखिर किसे हटाने और किसे लाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। कर्नाटक में भी इसी प्रकार की स्थिति है। महाराष्ट्र में भी यह हालात हैं। कांग्रेस इस तरह से एकजुट हुई है कि मध्य प्रदेश में तो कपड़े फाड़ प्रतियोगिता चल रही है। दो पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे के कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता कर रहे हैं। कांग्रेस  प्रत्याशियों की एक भी सूची लाने में असमर्थ है और प्रियंका कहती हैं कि हम एकजुट हैं। ऐसे में प्रियंका बताएं कि एकजुटता कहां दिख रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजाद ने कहा- प्रियंका गांधी राजस्थान में कुछ दिन और रुक जाती तो उन्हें फूट भी दिख जाती, झूठ भी दिख जाता है और लूट भी दिख जाती। सरकारी दफ्तर में सोना और नकदी मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार राजस्थान को लूटा गया है उसमें प्रियंका गांधी का परिवार भी स्टेक होल्डर है। इंडिया गठबंधन ऐसा राजनीतिक निकाह है जिसमें बिना निकाह के ही तीन तलाक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed