{"_id":"65328bf060160ab9c70693a4","slug":"rajasthan-elections-2023-bjp-leader-shehzad-poonawala-attacked-priyanka-gandhi-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शहजाद पूनावाला बोले- प्रियंका गांधी अब तक सैर सपाटा करने आती रहीं, जनता के लिए फुर्सत नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शहजाद पूनावाला बोले- प्रियंका गांधी अब तक सैर सपाटा करने आती रहीं, जनता के लिए फुर्सत नहीं मिली
Fri, 20 Oct 2023 07:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:47 PM IST
सार
शहजाद पूनावाला ने कहा- प्रियंका गांधी राजस्थान में कुछ दिन और रुक जाती तो उन्हें फूट भी दिख जाती, झूठ भी दिख जाता है और लूट भी दिख जाती। यहां के सरकारी दफ्तर में सोना और करोड़ों रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अब तक राजस्थान के रणथंभौर में परिवार के साथ सैर सपाटा किया। ऐसे में उन्हें यहां के युवा, किसान और आमजन की सुध लेने की फुर्सत नहीं मिली। अब जब अशोक गहलोत सरकार की अंतिम घड़ी आ चुकी है तो उन्हें यहां की जनता याद आ रही है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला ने प्रियंका से सवाल किया कि भीलवाड़ा के कोटड़ी में बेटी को छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भट्टी में जला दिया गया तब कहां थी ? हनुमानगढ़ की बेटी पर प्रियंका और न उनके भाई साहब कुछ बोलते है। आज राजस्थान बलात्कार और महिला उत्पीड़न में नंबर वन पर खड़ा है। राजस्थान की महिलाएं पूछ रही हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं तो आप कहां कहां थी? देश में महिला उत्पीड़न में सबसे आगे 10 जिलों में से 8 राजस्थान के हैं।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी की एकजुटता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कौन सी पार्टी एक जुट हुई है? पायलट कांग्रेस, अशोक गहलोत कांग्रेस या एक पारिवारिक कांग्रेस। आखिर किसे हटाने और किसे लाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। कर्नाटक में भी इसी प्रकार की स्थिति है। महाराष्ट्र में भी यह हालात हैं। कांग्रेस इस तरह से एकजुट हुई है कि मध्य प्रदेश में तो कपड़े फाड़ प्रतियोगिता चल रही है। दो पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे के कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की एक भी सूची लाने में असमर्थ है और प्रियंका कहती हैं कि हम एकजुट हैं। ऐसे में प्रियंका बताएं कि एकजुटता कहां दिख रही है।
विज्ञापन
शहजाद ने कहा- प्रियंका गांधी राजस्थान में कुछ दिन और रुक जाती तो उन्हें फूट भी दिख जाती, झूठ भी दिख जाता है और लूट भी दिख जाती। सरकारी दफ्तर में सोना और नकदी मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार राजस्थान को लूटा गया है उसमें प्रियंका गांधी का परिवार भी स्टेक होल्डर है। इंडिया गठबंधन ऐसा राजनीतिक निकाह है जिसमें बिना निकाह के ही तीन तलाक हो रहा है।