फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan election: Pilot reached Dausa before Priyanka's meeting

Rajasthan election: प्रियंका की सभा से पहले दौसा पहुंचे पायलट; बोले- भाजपा में 40 टिकट बंटे और 80 झगड़े हो गए

Fri, 20 Oct 2023 08:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Oct 2023 08:44 AM IST
सार

कांदौली गांव में प्रियंका गांधी की जनसभा से पहले पायलट सभास्थल का जायजा लेने दौसा पहुंचे। प्रियंका गांधी दौसा जिले सहित आस-पास के जिलों को विशाल सभा में संबोधित करेंगी। दौसा जिले सहित जयपुर और भरतपुर संभाग से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Rajasthan election: Pilot reached Dausa before Priyanka's meeting
दौस के कंदोली गांव पहुंच सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2023 का घमासान शुरू हो चुका है। प्रियंका गांधी के दौसा के कंदोली गांव में 20 अक्टूबर को विशाल जनसभा के चलते सचिन पायलट दौसा पहुंचे, जहां उन्होंने सभा स्थल का जायजा लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा ने अभी तक 40 टिकट वितरण की हैं, जिसके चलते भाजपा के अंदर 80 झगड़े हो चुके हैं। सचिन पायलट आगे कहा है कि ERCP को लेकर कल प्रियंका गांधी की बड़ी सभा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों आने की जताने  उम्मीद सचिन पायलट ने जताई है। राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद दौसा जिले में प्रियंका वाड्रा गांधी या किसी बड़े नेता की पहली जन सभा के साथ सिकराय विधानसभा सहित दौसा जिले में चुनाव प्रचार का आगाज होने जा रहा है। 
विज्ञापन


कांदौली गांव से प्रियंका गांधी दौसा जिले सहित आसपास के जिलों को विशाल सभा के साथ संबोधित करेंगी। दौसा जिले सहित जयपुर और भरतपुर संभाग से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि दौसा जिले में हमेशा ही बड़ी सभा होती आई हैं। आज से दो दशक पहले सोनिया गांधी राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता दौसा में आकर सभा कर चुके हैं और अब प्रियंका गांधी दौसा आ रही हैं। यहां कल ERCP एक बड़ा चुनावी मुद्दा होने की संभावना है।
विज्ञापन


सभी नेता कार्यकर्ताओ एकजुट होकर मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे
सचिन ने कहा कि दौसा जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है। कांग्रेस को कैसे मजबूत करें इस पर भी सभी नेता कार्यकर्ताओ एकजुट होकर मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे और सभा को कामयाब बनाएंगे। इसका संदेश कल प्रियंका वाड्रा दौसा जिले के कांदौली से देंगी। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए पायलट बोले हाल ही में जो खबरें सामने आ रही हैं, उसको देखकर लगता है कि न तो सदन के अंदर न सदन के बाहर न जयपुर न दिल्ली बीजेपी प्रभाव छोड़ पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ERCP के मुद्दे पर बोलते हुए सचिन बोले कि 12 से संगणक हुआ था। हमने योजनाएं लाई हैं वो वसुंधरा सरकार में धरातल पर उतरने की कोशिश कर रही हैं। मोदी जी ने कहा था कि ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने घोषणा की थी। केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं किया गया। 


टिकट बांटे हैं 40 और झगड़े हो गए 80
सचिन पायलट ने टिकट पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के टिकट जल्द फाइनल हो जाएंगे। कौन किस सीट में लड़ेगा अगले पांच साल का जो रोड मैप है उसको तैयार करने में लगे हुए हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट होगी। जनता के ऊपर पूरा भरोसा है। कांग्रेस हमेशा सामूहिक और एकजुट होकर चुनाव लड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed