{"_id":"65374dd41222802d120ce32e","slug":"rajasthan-election-cisf-jawan-posted-on-election-duty-in-sikar-dies-after-being-shot-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF जवान की गोली लगने से मौत, गाड़ी में बैठते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF जवान की गोली लगने से मौत, गाड़ी में बैठते वक्त हुआ हादसा
Tue, 24 Oct 2023 10:23 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:23 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार सुबह एक हादसे में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठते वक्त ये हादसा हुआ, जिसमें गोली गाड़ी के आर-पार निकल गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर की फतेहपुर विधानसभा में चुनाव में एफएसटी ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ के जवान की मंगलवार सुबह फतेहपुर में गाड़ी में बैठते समय पैरों में रखी राइफल का ट्रिगर दबाने से चली गोली से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवीलाल सुबह टीम के साथ फतेहपुर में ड्यूटी पर था। इस दौरान गाड़ी में बैठते समय पैरों में रखी राइफल का अचानक ट्रिगर दब गया, जिसके कारण देवीलाल को गोली लग गई। गोली देवीलाल को लगकर गाड़ी से भी आर-पार हो गई।
विज्ञापन
देवीलाल को गोली लगने के बाद साथियों ने घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, एफएसटी के अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन