फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CP Joshi attacked CM Ashok Gehlot Hindi News

Rajasthan Election: सीपी जोशी का सीएम पर हमला, कहा- गहलोत ने अपने विधायक को बचाने के लिए सीडी को दबाया था

Wed, 22 Nov 2023 09:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Nov 2023 09:02 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से दुष्कर्म की घटनाएं और अनैतिक काम हुए हैं उसमें मुख्यमंत्री गहलोत का आशीर्वाद कैसे हो सकता है। जो दुष्कर्म की घटनाओं को फर्जी बताते हैं, वो महिलाओं को सुरक्षा कैसे दे पाएंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CP Joshi attacked CM Ashok Gehlot Hindi News
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा- गहलोत ने अपने पक्ष के विधायकों को बचाने और विरोधी परिवारों को निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर अपनी दोहरी मानसिकता को जनता के सामने दर्शाया है। मारवाड़ के एक विधायक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हनीट्रेप मामले में बचने के लिए मुख्यमंत्रीजी के पास जाते हैं। सीएम गहलोत इस हाई प्रोफाइल केस को दबाने के लिए आदेश देते हैं। जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी 7 दिनों तक वहां बैठा रहता है और 400 पुलिसकर्मी बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए लोगों को डराते धमकाते हैं और मारपीट कर सीडी जब्त कर लेते है।मुख्यमंत्रीजी के पिछले कार्यकाल में भी एक सीडी आई थी, जिसे अपने राजनीतिक विरोधी परिवारों को निपटाने के लिए वायरल कर दिया गया था। 

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा- यदि कोई पत्रकार किसी मामले को उठाना चाहता है तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाते हैं या उसके उपर झूठे मुकदमें दर्ज कर दिए जाते हैं। यही स्थिति रही तो सरहद के जिलों में आपके जन प्रतिनिधि इस प्रकार की लड़कियों के वश में आकर सामरिक महत्व की चीजें भी दुश्मन राष्ट्र तक पहुंचा सकते हैं, क्या ऐसे समय में भी मुख्यमंत्री उनका सहयोग करेंगे? जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐसा दोहरा चरित्र है। जो दुष्कर्म की 56 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते हैं उस प्रदेश में नारी की सुरक्षा किस प्रकार हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed