फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP Released Third List Of Candidates For Assembly Election

Rajasthan BJP List: भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 58 उम्मीदवारों को इन सीटों से दिया टिकट, यहां देखें लिस्ट

Thu, 02 Nov 2023 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Nov 2023 04:23 PM IST
सार

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 58 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। 124 सीटों पर पार्टी पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी थी। नई लिस्ट के नामों को मिलाकर भाजपा ने 182 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP Released Third List Of Candidates For Assembly Election
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। देखें किसे कहां से टिकट दिया गया है...?  

विज्ञापन


भाजपा की सूची में खास क्या?

  • जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य और विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया।
  • अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा को टिकट दिया गया है। जय आहूजा ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। लंबे समय से पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू परिवारों के लिया काम कर रहे हैं। 
  • विज्ञापन
  • अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इनके बेटे मोहित यादव भी इस सीट से दावेदारी कर रहे थे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भरतपुर के नदबई से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। ये नटवर सिंह के बेटे हैं।  
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।
  • टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता करेंगे मुकाबला
  • एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट। इन्हें सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। 
  • जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को बनाया प्रत्याशी
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट कटा, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया। 

इन्हें यहां से मिला टिकट
सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवा रामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर से अतुल भंसाली, लूणी से जोगाराम पटेल, जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी, गुढा मालानी से केके बिश्नोई, भीनमाल से पूराराम चौधरी, वल्लभगढ़ से उदयलाल डांगी, केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, रामगंज से मदन दिलावर और बारां अटरू से सारिका चौधरी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।










इससे पहले 124 सीटों पर उतारे प्रत्याशी 

इससे पहले भाजपा ने 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को भी टिकट दिया गया था। वहीं, पहली सूची में भाजपा ने सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। अब तीसरी सूची में 58 नामों का एलान किया गया है। तीन सूचियों को मिलाकर भाजपा अब तक 182 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। हनुमानगढ़, आदर्श नगर, सिविल लाइंस और किशन पोल समेत 18 सीटों को होल्ड रखा गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed