फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Cyber fraud with three people in Udaipur, Savina police recovered Rs 2.47 lakh

राजस्थान: उदयपुर में तीन लोगों के साथ साइबर ठगी, सवीना पुलिस ने रिकवर करवाए 2.47 लाख रुपये

Sun, 19 Dec 2021 03:12 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Cyber fraud with three people in Udaipur, Savina police recovered Rs 2.47 lakh
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

उदयपुर से इस महीने साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों के द्वारा सवीना थाना इलाके के तीन लोगों के साथ साइबर ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई की और ठगी गई राशि में से 2.47 लाख रुपये पीड़ितों को रिकवर करवाए। पहले भी इस टीम द्वारा साइबर ठगों द्वारा ठगे गए विभिन्न मामलों में करीब 11.05 लाख रुपये की राशि रिकवर करवाई जा चुकी है। अब तक सवीना थाना में दर्ज मामलों में कुल 13.52 लाख रुपये रिकवर कर पीडितों को दिलवाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार के मुताबिक, साईबर अपराधों पर रोकथाम तथा ऑनलाईन ठगी के खिलाफ कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर गोपाल स्वरूप मेवाडा तथा सीओ नगर पूर्व राजीव जोशी के सुपरविजन एवं थानाधिकारी सवीना रविन्द्र चारण द्वारा गठित टीम द्वारा साईबर संबंधी अपराधों में ठगे गए 2,47,460 रुपये रिकवर करवाए गए हैं। गठित टीम ने रिपोर्ट मिलते ही संबंधित कंपनियों व बैंकों से तत्काल  सम्पर्क कर ठगों के खाते फ्रीज करवाए और आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्तियों के पैसे रिकवर करवाए।
विज्ञापन


टीम द्वारा निम्न मामलों में राशि रिकवर करवाई गई:-

  1.  तीतरडी निवासी महेंद्र कुमार के पास क्रेडिट कार्ड पर बीमा करने को लेकर कॉल आया तो बैंक की डिटेल बता दी। जिस पर 10 हजार रूपये की ठगी हो गई, जिसमे सम्पूर्ण राशि रिफंड कराई गई।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3.  सेक्टर 11 निवासी विवेक ने ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ऑफर पर क्लिक करके ओटीपी बताया तो 97,900  रुपयों की ठगी हो गई। इसमें भी संपूर्ण राशि रिफंड कराई गई।
  4.  सेक्टर 12 निवासी सरस डेयरी संचालक मनीष अरोड़ा के पास आर्मी कैंप सेक्टर 11 निवासी फौजी बनकर कॉल आया और बड़ी मात्रा में डेयरी उत्पाद की खरीदारी के लिए फोन कॉल से बुकिंग की गई। बुकिंग के बाद पेमेंट करने के लिए एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछा वो बताने पर 1,39,560 रुपए की ठगी हो गई। इसमें भी संपूर्ण राशि रिफंड कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed