{"_id":"624725cb1fb41337ab6efaad","slug":"rajasthan-congress-leader-shrawan-kumar-targeted-his-own-party-and-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व विधायक बोले- जिन्हें पायजामे का नाड़ा बांधना नहीं आता, उन्हें बनाया मंत्री और सीएम का सलाहकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व विधायक बोले- जिन्हें पायजामे का नाड़ा बांधना नहीं आता, उन्हें बनाया मंत्री और सीएम का सलाहकार
Fri, 01 Apr 2022 09:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:48 PM IST
सार
कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रवण कुमार पांच बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने उन्हें किनारे कर दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने अपनी ही पार्टी और नेताओं जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रवण कुमार पांच बार विधायक रह चुके हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला। श्रवण कुमार कांग्रेस की टिकट पर झुंझुनूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने झुंझुनूं से मंत्री बनाए गए नेताओं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकारों पर जमकर तंज कसे। कुमार ने कहा कि जिले से ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है, जिन्हें अपने पायजामे का नाड़ा बांधना तक नहीं आता। जिंदगी भर उन्होंने इलास्टिक के नाड़े का पजाना ही पहना है।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस के कद्दावर नेता श्रवण कुमार पांच बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने उन्हें किनारे कर दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने अपनी ही पार्टी और नेताओं जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
सीएम को ये क्या सलाह देंगे
पूर्व विधायक ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुहाना में आयोजित कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में बोलते हुए कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह और विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री को क्या सलाह देंगे? इससे आप अंदाजा लगा लें कि सरकार का क्या हाल है।
विज्ञापन
चमचागिरी करने वालों को मिलती है तरक्की
श्रवण कुमार ने कहा कि कांग्रेस में मेरी वापसी नहीं हो सकती, जिंदा कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काम करने वालों की कोई पूछ नहीं है।
यहां तो हाथ जोड़ने वालों और चमचागिरी करने वालों को ही तरक्की मिलती है।
ये मंत्री और ये बनाए गए सीएम के सलाहकार
झुंझुनूं से राजेंद्र गुढ़ा को सैनिक कल्याण मंत्री और बृजेंद्र ओला को परिवहन मंत्री बनाया गया है। वहीं विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह और विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया गया है।