{"_id":"64c2a9a814789e96cd06cb8c","slug":"rajasthan-car-of-people-returning-from-pm-modi-meeting-in-sikar-collided-with-pickup-three-died-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में सड़क हादसा, PM मोदी की सभा से वापस लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में सड़क हादसा, PM मोदी की सभा से वापस लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, तीन की मौत
Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर शेखावाटी के पास सड़क हादसा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा से भाग लेकर लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के पास जयपुर-बीकानेर हाइवे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर में आयोजित सभा से वापस लौट रहे लोगों की एक कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीकर रैली में भाग लेकर लूणकरणसर जा रही कार फतेहपुर शेखावाटी के पास भेड़ बकरियों से भरी पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा पिकअप के चालक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कार में सवार दो मृतकों की पहचान रफीक पुत्र रहमान निवासी सीकर और फारुख पुत्र इस्माइल निवासी लूणकरण के रूप में हुई है। वहीं, पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन