{"_id":"6479ca6a49a0b81ef7089a20","slug":"rajasthan-bjp-will-enter-election-field-with-one-lakh-whatsapp-group-whatsapp-chamber-started-in-state-office-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक लाख वॉट्सऐप ग्रुप के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी BJP, वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक लाख वॉट्सऐप ग्रुप के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी BJP, वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत
Fri, 02 Jun 2023 04:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:26 PM IST
सार
राजस्थान भाजपा एक लाख वॉट्सऐप ग्रुप के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में वॉट्सऐप ग्रुप चैंबर की शुरुआत की जा चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत की।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यालय में वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़ी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
चुनावी रण जीतने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए भी रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश में वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत करने जा रही है। इसके माध्यम से भाजपा एक लाख वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े 2 करोड़ 56 लाख लोगों से एक ही क्लिक से जुड़ सकती है। ये 2.6 करोड़ लोग भाजपा के संदेश को आगे पहुंचाने का भी काम करेंगे। इससे भाजपा का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
वॉट्स्ऐप चैंबर भी कुछ अलग तरह से बनाए गए हैं। यहां काम करने वाले स्टाफ को आम लोगों और कार्यकर्ताओं से दूर रखा जाएगा। चैंबर में कुछ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री की छूट होगी। वॉट्सऐप चैंबर में अलग-अलग संभागों के 10 कैबिन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से प्रदेश को 10 संभागों में विभाजित किया गया है। हर संभाग के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें जिलेवार मोबाइल उपलब्ध करवाए गए हैं।
ऐसे में अगर भाजपा आलाकमान या प्रदेश स्तर से कोई भी संदेश आना है, जिसे जनता तक पहुंचा है तो वह इन वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए तुरंत हो जाएगा। चुनाव से पहले 2.5 करोड़ लोगों तक सीधे पहुंच बनाकर भाजपा ने कांग्रेस से एक लंबी बढ़त हासिल की है, जिसका चुनाव में लाभ मिल सकता है।