फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly elections 2018: 319 candidates named Ram contest polls as issue heats up

राजस्थान चुनाव: राम के नाम पर मांगे जा रहे वोट, 300 से ज्यादा 'राम' मैदान में

Mon, 03 Dec 2018 05:50 PM IST
भाषा
भाषा Updated Mon, 03 Dec 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly elections 2018: 319 candidates named Ram contest polls as issue heats up
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की राजनीति में राम के नाम पर चर्चा गर्म है। राम मंदिर का मुद्दा तो नेताओं के लिए हमेशा ही प्रासंगिक रहा है। राम नाम और राम मंदिर की गूंज राजस्थान विधानसभा चुनाव में इन दिनों तमाम नेताओं के भाषणों में जब तब सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


कुछ नेता राम नाम के सहारे चुनावी मैदान में हैं तो कुछ का नाम ही राम है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव मैदान में उतरे दो हजार से अधिक उम्मीदवारों में से कुल 319 उम्मीदवारों के नाम में 'राम' है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 30 और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कुल 23 राम इस चुनावी समर में अपनी राजनीतिक तकदीर आजमाने उतरे हैं। 
विज्ञापन

राम नाम के 107 निर्दलीय भी मैदान में

राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों पर कुल मिलाकर बात की जाए तो 319 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके नाम में राम है। इनमें भाजपा के 30, कांग्रेस के 23, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के 27 और निर्दलीय 107 हैं। भाजपा के रामप्रताप (हनुमानगढ़), रामसिंह (सादुलपुर), खेमाराम (सूजानगढ़), रामलाल (चौमूं), रामावतार (चाकसू), रामहेत (किशनगढ़), रामस्वरूप (वैर), रामकिशोर (बांदीकुई), रामविलास (लालसोट), रामसहाय (निवाई), रामस्वरूप (नसीराबाद), मोहनराम (नागौर), रामचंद्र (खीवंसर), भंवराराम (मेड़ंता), रूपाराम (मकराना), केसाराम (मारवाड़ जंक्शन), जोराराम (सुमेरपुर), पब्बाराम (फलोदी), भैंराराम (औसिंया),जोगाराम (लूणी), सोनाराम (बाड़मेर), अमराराम (पचपदरा), लादूराम (गुढ़ामनाली), आदूराम (चौहटन), पूराराम (भीनमाल), दानाराम (सांचौर), ओटाराम (सिरोही), समाराम (पिंडवाड़ा), जगासीराम (रेवदर), कालूराम (डग) से चुनाव मैदान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रण में कांग्रेस के 23 'राम'  

कांग्रेस के रामलाल (प्रतापगढ़), रामगोपाल (रामगंजमंडी), रामनारायण (पीपलदा), रामलाल (मांडल), दयाराम (खेरवाड़ा), लालाराम (पिंडवाड़ा), जीवाराम (सिरोही), सुखराम (सांचौर), सेवाराम (आहोर), पद्माराम (चौहटन), हेमाराम (गुढ़ामनाली), मेवाराम (बाड़मेर), रूपाराम (जैसलमेर), हीराराम (बिलाड़ा), किशनाराम (लोहावत), जासाराम (मारवाड़ जंक्शन), रामनिवास (परबतसर), रामनारायण (नसीराबाद), टीकाराम (अलवर ग्रामीण), रामचंद्र (बहरोड़), परसराम (डोढ़), मंगलराम (डूंगरगढ़), गोबिंदराम (खाजूवाला) चुनाव मैदान में हैं।


200 सीटों वाली विधानसभा में 199 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कुल 2,294 उम्मीदवारों में से सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कांग्रेस ने 195 और बीएसपी ने 190 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 142 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में भेजा है। बीजेपी के 31, कांग्रेस के 23, बीएसपी के 27, और निर्दलीय 107 सहित कुल 319 'राम' चुनाव में अपना अपना भाग्य आजमायेंगे। इनमें से किसका राजतिलक होगा यह तो 11 दिसंबर को घोषित होने वाले परिणाम के दिन ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed