फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: alwar acid attack

लड़की पर फेंका तेजाब, कोई पछतावा नहीं

Thu, 24 Jul 2014 02:53 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan: alwar acid attack

राजस्थान के अलवर में एक 18 साल की लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक टीनेज़र भी है।

विज्ञापन


तेजाब फेंकने वाले एकतरफा प्यार में डूबे युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।

लड़की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसके शरीर का बायां हिस्सा तेजाब के कारण काफी जल गया है। मामला अलवर के मुंडावार इलाके का है।

लड़की की शादी होने वाली थी

rajasthan: alwar acid attack

मुकेश कुमार (24) को जब पता चला कि 17 अगस्त को लड़की की शादी होने वाली है तो उसने लड़की पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई।

एसपी अलवर विकास कुमार के मुताबिक,"जांच में पता चला है कि घटना के दिन भी मुकेश ने लड़की को फोन किया था।"

उन्होंने बताया कि,"लड़की ने इंगेजमेंट के बाद लड़के से दूरी बना ली थी। मुकेश ने नरेश (21) और एक नाबालिग के साथ मिलकर तेजाब हमले की योजना बनाई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से फिंकवाया तेजाब

rajasthan: alwar acid attack

एसपी ने बताया कि,"उन्होंने नाबालिग को तेजाब की बोतल दी, अपने चेहरे ढके और लड़की पर तेजाब फिंकवा दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।"

पुलिस ने बताया कि,"लड़की खानपुर अहीर गांव की रहने वाली थई और मुकेश उसके घर लगातार जाता रहता था। मुकेश को लगा कि नाबालिग अगर तेजाब फेंकेगा तो वह बच जाएगा और नाबालिग को भी मात्र बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।"

पकड़े जाने के बाद मुकेश और नरेश ने कहा कि उन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed