{"_id":"6aa77499ea206bd69e0be209","slug":"rajasthan-2026-latest-news-bikaner-nagar-nigam-result-update-today-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता; आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता; आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीते
Mon, 14 Sep 2026 01:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:11 PM IST
सार
बीकानेर नगर निगम के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। वहीं आरएलपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इस पार्टी का एक ही प्रत्याशी जीता है।
विज्ञापन
बीकानेर नगर निगम चुनाव परिणाम आज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर नगर निगम में 80 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने अब तक सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 17 वार्डों में जीत मिली है। रालोपा(RLP) को खास सफलता नहीं मिली है। आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस नेता बी डी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला चुनाव जीत गए हैं। बीकानेर की पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित चुनाव हार गई हैं। उनको कांग्रेस की किरण भाटी ने हराया है।
80 वार्डों में 373 प्रत्याशी
बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड संख्या 2 में हैं। यहां 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वहीं पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां सिर्फ दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। ऐसे में इन वार्डों में मुकाबला सीधे दो उम्मीदवारों के बीच रहा। पार्टीवार स्थिति देखें तो कांग्रेस ने 78 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने 79 प्रत्याशियों पर दांव लगाया। वहीं 216 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। वार्ड संख्या 69 से भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: किसके पक्ष में है शहरों का मूड? 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की ताकत का फैसला
विज्ञापन
किस वार्ड में कितना मतदान?
मतदान प्रतिशत के लिहाज से भी बीकानेर नगर निगम के वार्डों में काफी अंतर देखने को मिला। वार्ड संख्या 24 में सबसे ज्यादा 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यहां मतदाताओं ने मतदान के प्रति खासा उत्साह दिखाया। इसके उलट वार्ड संख्या 12 में सबसे कम करीब 46 प्रतिशत मतदान हुआ। यानी दोनों वार्डों के मतदान प्रतिशत में करीब 39 प्रतिशत अंक का अंतर रहा।
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का मतदान
नगर निगम क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 45 हजार 542 रही, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 36 हजार 675 थी। कुल 3 लाख 29 हजार 238 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 68.91 प्रतिशत रहा।
बीकानेर नगर निगम चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में होने से कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 216 निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से कुछ वार्डों में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के सामने चुनौती बढ़ी है।
अब मतगणना के बाद साफ होगा कि 80 वार्डों में किस पार्टी को कितनी सफलता मिलती है और निर्दलीय प्रत्याशी कितने वार्डों में समीकरण बदलने में कामयाब होते हैं। वार्ड संख्या 2 में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबले से लेकर दो प्रत्याशियों वाले वार्डों तक, अलग-अलग वार्डों के नतीजे बीकानेर नगर निगम की नई तस्वीर तय करेंगे।

| मतदान की स्थिति | वार्ड | मतदान प्रतिशत |
|---|
| सबसे अधिक मतदान | वार्ड 24 | 85% से अधिक |
| सबसे कम मतदान | वार्ड 12 | करीब 46% |
| नगर निगम का कुल मतदान | सभी 80 वार्ड | 68.91% |
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का मतदान
नगर निगम क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 45 हजार 542 रही, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 36 हजार 675 थी। कुल 3 लाख 29 हजार 238 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 68.91 प्रतिशत रहा।
| विवरण | संख्या |
|---|
| कुल मतदाता | 4,82,229 |
| पुरुष मतदाता | 2,45,542 |
| महिला मतदाता | 2,36,675 |
| कुल मतदान | 3,29,238 |
| कुल मतदान प्रतिशत | 68.91% |
| कुल वार्ड | 80 |
| कुल प्रत्याशी | 373 |