{"_id":"64994bcf2f7f64f63a0608a5","slug":"police-arrested-accused-who-kidnapped-and-raped-minor-in-dhaulpur-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार
Mon, 26 Jun 2023 01:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:56 PM IST
सार
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 16 साल की नाबालिग को अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपने दोस्त के साथ 16 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले अधेड़ ने थाने में पोस्को एक्ट के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि रात 3 बजे आरोपी युवक अपने साथी के साथ उनके घर आया और 16 साल की नाबालिग बेटी को बाइक से उठाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दोनों आरोपी नाबालिग को घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू। रविवार देर शाम पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी पुनीत (20) पुत्र राजाराम मीणा निवासी कासपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन