फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One crore students in Rajasthan created guinness book of record by singing patriotic songs

Rajasthan: एक करोड़ छात्रों ने गाए देशभक्ति गीत, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Fri, 12 Aug 2022 01:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 01:09 PM IST
सार

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 26 हजार स्कूली छात्रों ने राष्ट्रभक्ति गीत गाए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
One crore students in Rajasthan created guinness book of record by singing patriotic songs
सवाई मान सिंह स्टेडियम में 26 हजार छात्रों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव पर 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान में देशभक्ति गीत गाकर स्कूली बच्चों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुबह 10:15 से 10:40 तक सवाई मान सिंह स्टेडियम में 26 हजार स्कूली बच्चों समेत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

One crore students in Rajasthan created guinness book of record by singing patriotic songs
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के प्रतिनिधि ने सीएम गहलोत को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा हैं। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री समेत मौजूद रहे तमाम नेता
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 26 हजार स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जायदा खान, खेल परिषद के अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, मुख्य सचिव उषा शर्मा,  मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप राका, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन गोयल और निदेशक गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के प्रतिनिधि ने सीएम गहलोत को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

One crore students in Rajasthan created guinness book of record by singing patriotic songs
एक करोड़ छात्रों ने गाए छह राष्ट्रगीत - फोटो : amar ujala
एक करोड़ छात्रों ने गाए छह राष्ट्रगीत
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेश के 67 हजार सरकारी और 50 हजार निजी स्कूलों के लगभग एक करोड़ छात्रों ने एक साथ 25 मिनट में छह राष्ट्रभक्ति गीत गाए हैं। जिनमें पहला राष्ट्रगीत वंदेमातरम, दूसरा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, तीसरा आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झांकी हिंदुस्तान की चौथा झंडा ऊंचा रहे हमारा, पांचवा हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब और छठा राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed