फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NIA arrests 9th accused having active role in Udaipur kanhaiyalal murder case

Udaipur killing: कन्हैया मर्डर केस में 9वां आरोपी गिरफ्तार, एनआईए का दावा- हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका

Fri, 12 Aug 2022 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 05:22 PM IST
सार

कन्हैया हत्याकांड का 9वां आरोपी मुस्लिम खान प्रतापगढ़ जिले के परसौला गांव का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से कन्हैयालाल के मुख्य हत्यारे गौस मोहम्मद का दोस्त है। आरोपी पीएफआई और दावत ए इस्लामी जैसे इस्लामिक संगठनों के पदाधिकारियों के भी संपर्क में था।

विज्ञापन
NIA arrests 9th accused having active role in Udaipur kanhaiyalal murder case
आरोपी मुस्लिम खान और गौस मोहम्मद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में 9वें आरोपी मुस्लिम खान को गिरफ्तार कर लिया है। दस अगस्त को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। दो दिन चली पूछताछ के बार एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने दावा किया है कि आरोपी की कन्हैया मर्डर केस में महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

विज्ञापन


कन्हैया हत्याकांड का 9वां आरोपी मुस्लिम खान उर्फ मुस्लिम रजा (41) प्रतापगढ़ जिले के परसौला गांव का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से कन्हैयालाल के मुख्य हत्यारे गौस मोहम्मद का दोस्त है। आरोपी शहर के ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर नमकीन और बिस्किट जैसी चीजें सप्लाई करने का काम करता है। बता दें कि इसे पहले एनआईए इस मामले में गौस मोहम्मद, मोहम्मद रियाज अत्तारी, मोहम्मद मोहसिन, फरहाद मोहम्मद, आसिफ, वसीम अली, मोहसिन, जावेद को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


एनआईए को गौस मोहम्मद के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच में मुस्लिम खान का नंबर मिला था। अपने बयान में गौस ने भी यह बात कबूल की थी कि उसकी मुस्लिम से बात होती रही थी। जांच में सामने आया है कि मुस्लिम मोहम्मद समुदाय विशेष के धार्मिक विरोध-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। वह कई इस्लामिक कट्टरपंथी संगठनों से भी जुड़ा हुआ है। वह पीएफआई और दावत ए इस्लामी जैसे इस्लामिक संगठनों के पदाधिकारियों के भी संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?  
28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया था। हमले में उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed