{"_id":"64a05df4aefe313673057146","slug":"neighbor-thrashes-child-for-stealing-in-dholpur-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: आठ साल के बच्चे के हाथ-पैर बांधकर चिमटे से पीटा, चोरी का आरोप लगा पड़ोसी ने की हैवानियत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: आठ साल के बच्चे के हाथ-पैर बांधकर चिमटे से पीटा, चोरी का आरोप लगा पड़ोसी ने की हैवानियत, मामला दर्ज
Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
सार
धौलपुर आठ वर्षीय गूंगे-बहरे बच्चे को चोरी के आरोप में युवक ने चिमटे पीट। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बच्चे की पीठ पर चिमटे के निशान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सनौरा ग्राम पंचायत के गांव कांकरई में एक आठ वर्षीय गूंगे-बहरे बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे को चोरी के आरोप में पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध कर चिमटे से पीटा। पड़ोसी ने बच्चे की इस कदर पिटाई की, उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान बन गए हैं। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस थाने पर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले किरोरीलाल मीणा के पुत्र ने घर में 1700 रुपयों की चोरी करने का आरोप लगाते हुए आठ वर्षीय बालक के दोनों हाथ पैर रस्सी से बांधकर चिमटे से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने बालक के घर जाकर परिजनों को सूचना दी और बालक को आरोपी युवक से छुड़ाया। पीड़ित बच्चे की मां ने गांव के ही रहने वाले आरोपी किरोरी लाल मीणा के पुत्र के खिलाफ एक तहरीर बाड़ी सदर थाने में दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़ी सदर थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह चौधरी के द्वारा थाने पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सिंह मीणा मय पुलिस जाप्ता के रवाना कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया है। बालक का पिता काम के सिलसिले में पूना में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।